सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग: नवविवाहिता को किया सुसाइड, फरार पति और ससुर गिरफ्तार

C

CG Khabar

22 जुल. 2026, 05:25 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सामने आए एक संवेदनशील मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दहेज की मांग से तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने वाली एक नवविवाहिता के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे उसके पति और ससुर को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. 


पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिमगा क्षेत्र में घेराबंदी करते हुए आरोपी पति युवराज पटेल (29) और ससुर ओम प्रकाश पटेल (58) को धर दबोचा. दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने अदालत में प्रस्तुत किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन


यह दुखद घटना नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सहगांव की है, जहाँ बीते 7 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से आजिज़ आकर खौफनाक कदम उठा लिया था. मामले की शुरुआती तफ्तीश में यह साफ हुआ था कि शादी के तुरंत बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की अनुचित मांगों को लेकर उस पर मानसिक दबाव बना रहे थे. 


जब मांगें पूरी नहीं हुईं, तो उसका उत्पीड़न और बढ़ा दिया गया, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली.


घटना के बाद नंदिनी नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. हालांकि, जैसे ही आरोपियों को पुलिस केस की भनक लगी, वे अपने गांव और घर से फरार होकर छिपते फिर रहे थे. 


पुलिस लगातार उनकी लोकेशन ट्रैक कर रही थी, इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक जानकारी ने आरोपियों तक पहुँचने का रास्ता साफ कर दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में शामिल कुछ अन्य लोग अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी कानून के शिकंजे में ले लिया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

14 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

14 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

18 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

19 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

19 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP