सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग: 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन

C

CG Khabar

29 जुल. 2026, 02:47 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

दुर्ग में प्रदर्शन
दुर्ग में प्रदर्शन

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को 57 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. 'शिक्षक भर्ती साझा मंच' के बैनर तले एकत्र हुए शिक्षित बेरोजगारों ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के गंजपारा स्थित दफ्तर का रुख किया. हालांकि, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को पटेल चौक के पास बैरिकेड्स लगाकर आगे बढ़ने से रोक दिया.


इसके बाद अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी. विरोध जता रहे अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया कि जब विधानसभा चुनाव के दौरान 'मोदी की गारंटी' के तहत 57 हजार शिक्षकों की बहाली का वादा किया गया था, तो अब तक केवल 2292 सहायक शिक्षकों की ही विज्ञप्ति क्यों निकाली गई है? 

विज्ञापन


उन्होंने सरकार से बाकी बचे व्याख्याता, शिक्षक, ग्रंथपाल, व्यायाम शिक्षक और लैब टीचर जैसे तमाम रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की.


प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि राज्य के स्कूलों में 30 हजार से ज्यादा पद खाली पड़े हैं और सरकार स्थायी भर्ती के बजाय अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति कर काम चला रही है. 


उन्होंने चेताया कि 2027 में बड़े पैमाने पर शिक्षक रिटायर होने वाले हैं, जिससे आने वाले समय में शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है. 


अभ्यर्थियों ने मांग रखी है कि सरकार एक स्पष्ट और समयबद्ध भर्ती कैलेंडर जारी करे, आयु सीमा में राहत दे और आत्मानंद व विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में हिंदी माध्यम के छात्रों को भी समान अवसर प्रदान करे. युवाओं ने साफ किया है कि यदि उनकी मांगों पर ठोस रोडमैप पेश नहीं किया गया, तो यह विरोध पूरे प्रदेश में और उग्र रूप लेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

11 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

12 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

17 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

19 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

22 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP