रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका में हुआ रोजगार विहीन विकास

C

CG Khabar

19 जन. 2026, 06:35 PM 4 मिनट में पढ़ें 13

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

सीजीखबर डेस्क: 20 जनवरी 2026 को डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति की दूसरी बार शपथ लेने का एक साल पूरा हो गया है. दुनिया-जहान के अलावा ट्रंप की नीतियों ने अपने देश में भी प्रभाव डाला है. यहां पर हम उसी की चर्चा करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक साल के कार्यकाल में अमेरिका की अर्थव्यवस्था बाहर से मजबूत और तेज़ रफ्तार में बढ़ती हुई दिखाई देती है. 


सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में तेज़ वृद्धि दर्ज की गई है, बेरोज़गारी दर अपेक्षाकृत कम है और शेयर बाज़ार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है. लेकिन गहराई से देखने पर यह विकास बड़े पैमाने पर रोज़गार विहीन विकास (Jobless Growth) का रूप लेता नज़र आता है, जिसमें आर्थिक बढ़त के बावजूद नौकरियों का सृजन नहीं हो रहा.

विज्ञापन


ट्रंप सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान कई देशों, खासकर प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर टैरिफ लगाए. इससे आशंका जताई जा रही थी कि महंगाई तेज़ी से बढ़ेगी, मैन्युफैक्चरिंग ठप हो जाएगी और बेरोज़गारी आसमान छूने लगेगी. 


हालांकि, ये आशंकाएँ तुरंत सच साबित नहीं हुईं. दिसंबर में महंगाई दर 2.7 प्रतिशत रही और बेरोज़गारी दर 4.4 प्रतिशत के आसपास बनी रही. 2025 की तीसरी तिमाही में अमेरिकी जीडीपी 4.3 प्रतिशत बढ़ी, जो पिछले दो वर्षों में सबसे तेज़ वृद्धि है.


अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, इस स्थिरता के पीछे एक बड़ी वजह शेयर बाज़ार में आई तेज़ी है. ट्रंप द्वारा 2 अप्रैल को घोषित सबसे सख्त टैरिफों को आंशिक रूप से वापस लेने के बाद शेयर बाज़ार में जोरदार उछाल आया. टेक्नोलॉजी सेक्टर की ‘मैग्नीफिसेंट सेवन’ कंपनियों के नेतृत्व में शेयर बाज़ार करीब 30 प्रतिशत चढ़ा, जिससे अमेरिकी उपभोक्ताओं की कागजी संपत्ति बढ़ी और खर्च को बढ़ावा मिला.


लेकिन यह समृद्धि समाज के सभी वर्गों तक नहीं पहुंची. मूडीज़ एनालिटिक्स के अनुसार, अमेरिका के शीर्ष 10 प्रतिशत आय वर्ग के लोग अब कुल उपभोक्ता खर्च का लगभग आधा हिस्सा कर रहे हैं. यानी आर्थिक विकास का लाभ सीमित वर्ग तक सिमटता जा रहा है. इस तरह से कहा जा सकता है कि ट्रंप के कार्यकाल में रोजगार विहीन विकास तो हुआ ही है परन्तु विकास भी चंद मुठ्ठियों में कैद होता जा रहा है.


रोज़गार के मोर्चे पर तस्वीर कहीं अधिक चिंताजनक है. हॉस्पिटैलिटी और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में कुछ नई नौकरियाँ जरूर जुड़ीं, लेकिन रिटेल, मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन जैसे बड़े क्षेत्रों में रोजगार घटा है. ये वही सेक्टर हैं जो प्रवासी श्रमिकों पर काफी हद तक निर्भर रहते हैं. इस तरह से ट्रंप ने दूसरे देशों में भी बेरोजगारी को बढ़ाया है.


ट्रंप प्रशासन की सख्त आव्रजन नीति और बड़े पैमाने पर अवैध प्रवासियों के निर्वासन का सीधा असर श्रम बाजार पर पड़ा है. ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूशन के विश्लेषण के मुताबिक, अमेरिका में पिछले कम से कम पचास वर्षों में पहली बार शुद्ध प्रवासन नकारात्मक रहा है. इससे न केवल अवैध बल्कि वैध प्रवासन भी हतोत्साहित हुआ है.


पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स के उपाध्यक्ष मार्कस नोलैंड का कहना है कि इस माहौल में अमेरिकी कार्यबल में इस साल करीब 20 लाख श्रमिकों की शुद्ध कमी होने का अनुमान है. इसका नतीजा यह है कि अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, लेकिन रोजगार नहीं. इसे रोजगार विहीन विकास की संज्ञा देना गलत न होगा.


छोटी और मझोली कंपनियाँ इस स्थिति से सबसे अधिक प्रभावित हैं. नीतिगत अनिश्चितता और बढ़ते टैरिफ के कारण वे न तो बड़े पैमाने पर निवेश कर पा रही हैं और न ही कर्मचारियों की भर्ती. 


वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित विकास भी फिलहाल पूंजी-प्रधान क्षेत्रों तक सीमित है, जिससे रोजगार सृजन की संभावनाएँ कमजोर बनी हुई हैं.


अर्थशास्त्रियों की चेतावनी है कि यदि यही रुझान जारी रहा तो अमेरिका में रोज़गार विहीन विकास एक नई सामान्य स्थिति बन सकता है. जहां आंकड़े मजबूत दिखेंगे, लेकिन आम लोगों की आर्थिक स्थिति और नौकरी की सुरक्षा लगातार कमजोर होती जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

एक दिन पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

2 दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

2 दिन पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

हिरासत मिलते ही टिक-टिक शुरू: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी अनिवार्य

2 दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

क्या डेमोक्रेट अमेरिका-ईरान युद्ध को रोक पाएंगे?

2 दिन पहले

मक्का
खबर खास

कम बारिश से एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य पर संकट: खाद्य सुरक्षा बनी सरकार की प्राथमिकता

3 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP