रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

झारखंड के 8 इनामी माओवादियों ने बीजापुर में किया सरेंडर

C

CG Khabar

29 जुल. 2026, 01:59 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

माओवादी आत्मसमर्पण
माओवादी आत्मसमर्पण

बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति और अंदरूनी इलाकों में लगातार हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के आठ सक्रिय कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है. झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहे इन माओवादियों ने बीजापुर पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया. सरेंडर करने वाले इन कैडरों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं, जिन पर कुल 49 लाख रुपये का इनाम घोषित था. 


इस पूरी कार्रवाई को झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और बीजापुर पुलिस के बीच बेहतर तालमेल की बड़ी सफलता माना जा रहा है.

विज्ञापन


आत्मसमर्पण करने वाले प्रमुख कैडरों में तीन डिविजनल कमेटी मेंबर (डीवीसीएम), चार एरिया कमेटी सदस्य और एक सुरक्षा गार्ड शामिल हैं. इनमें अश्विन उर्फ लच्छू, रंगा उर्फ सोहन, दोबा माड़वी उर्फ राहत, फगनी पोयाम उर्फ रजनी, सूरज मुन्नी चम्पिया उर्फ सुबनी, हिड़मे कड़ती उर्फ रीता, बुधरी कुंजाम उर्फ अनुषा और सलमी चम्पिया उर्फ जिलानी के नाम शामिल हैं. 


पुलिस के अनुसार, संगठन की गिरती स्थिति, सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव और माओवादी विचारधारा से मोहभंग होने के कारण इन्होंने मुख्यधारा में लौटने का मन बनाया.


शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत इन सभी पूर्व माओवादियों को आर्थिक मदद, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा उनके समाज में सम्मानजनक पुनर्वास के लिए आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

42 मिनट पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

53 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

एक घंटा पहले

टंक राम वर्मा- उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव

एक घंटा पहले

हेरोइन तस्कर गिरफ्तार- धमतरी
छत्तीसगढ़

धमतरी: 15 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर की तलाश

एक घंटा पहले

SECL कर्माचारी से 10 लाख की साइबर ठगी
छत्तीसगढ़

कोरिया: अंतरराष्ट्रीय युद्ध के नाम पर 10 लाख का साइबर फ्रॉड

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP