शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर जोन की 8 ट्रेनें 18-19 जुलाई को रद्द रहेंगी

C

CG Khabar

16 जुल. 2026, 02:53 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

रेलवे
रेलवे

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने वाली हैं, क्योंकि रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर जोन से गुजरने वाली कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से 2 दिन बंद करने का निर्णय लिया है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन सेक्शन को जोड़ने का काम किया जाना है. इस रेल खंड पर आधुनिक ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग का बुनियादी ढांचा कार्य तेज गति से चल रहा है. 


इस विकास कार्य को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से रेलवे ने 18 और 19 जुलाई को परिचालन में यह बदलाव किया है, जिसके कारण दैनिक यात्रियों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन


इस अधोसंरचना कार्य के चलते कुल 8 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी, जबकि कुछ गाड़ियों को गंतव्य से पहले ही रोक दिया जाएगा. 19 जुलाई को रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (68728), बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (68734) और गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (68733) का परिचालन नहीं होगा. 


इसके अलावा, बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर (68719), कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203) और रायपुर-कोरबा पैसेंजर (58204) 18 और 19 जुलाई दोनों दिन रद्द रहेंगी. वहीं, रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (68746) 18 जुलाई को और गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर (68745) 19 जुलाई को पटरी पर नहीं उतरेगी.


इन निरस्त गाड़ियों के साथ-साथ कुछ ट्रेनों के रूट में भी कटौती की गई है. इसके तहत गोंदिया और झारसुगुड़ा के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर सेवाएं प्रभावित होंगी. 18 और 19 जून को गोंदिया से रवाना होने वाली गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर (68861) गोंदिया के बजाय बिलासपुर स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी, यानी यह गोंदिया से बिलासपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी. 


इसी तरह, झारसुगुड़ा से चलने वाली झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर (68862) को बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया जाएगा, और यह बिलासपुर से गोंदिया के बीच नहीं चलेगी. रेलवे प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में रेल विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए यह कार्य बेहद जरूरी है और इसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

एक दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

एक दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

2 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

3 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

3 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP