शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

कोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद के प्रवेश पास अस्थाई निलंबित

C

CG Khabar

13 जुल. 2026, 07:43 AM 3 मिनट में पढ़ें 13

कोलकाता एयरपोर्ट
कोलकाता एयरपोर्ट

कोलकाता । डेस्क: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अंदर स्थित एक मस्जिद में सामूहिक नमाज के लिए प्रवेश पासों के अस्थायी निलंबन का पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पुरजोर समर्थन किया है. मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि देश और हवाई अड्डे की सुरक्षा के सामने अन्य सभी विचार गौण हैं और सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता.


पूर्व मेदिनीपुर के तमलुक में भाजपा की एक संगठनात्मक बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि कोलकाता हवाई अड्डे की भौगोलिक स्थिति बेहद संवेदनशील है. यह चीन और बांग्लादेश जैसे देशों के काफी करीब है, जिसके कारण यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम जरूरी हैं और बाहरी लोगों को बिना जांच के खुली छूट नहीं दी जा सकती.

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विरोधियों पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार ने कभी भी किसी की धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप नहीं किया है, बशर्ते वे कानून के दायरे में रहकर काम करें. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बकरीद पर पशु वध कानूनों का पालन किया गया और मुहर्रम के दौरान बिना हथियारों के प्रदर्शन के शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए गए. 


उन्होंने नसीहत दी कि सभी को एक अच्छे नागरिक की तरह कानून का पालन करना चाहिए और धर्म को व्यक्तिगत मामला मानते हुए दूसरों को प्रभावित किए बिना शांति से उसका पालन करना चाहिए.


यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने हवाई अड्डे के सेकेंडरी रनवे के पास स्थित इस करीब 136 साल पुरानी गौरीपुर जामा मस्जिद (बांकरा मस्जिद) में सामूहिक नमाज पर रोक लगाने का विरोध किया था. 


इस पर मुख्यमंत्री अधिकारी ने तंज कसते हुए कहा कि राज्य में नई सरकार होने के कारण चौधरी के सुर इस बार नरम हैं, अन्यथा पिछली सरकार के समय वे वोट बैंक की राजनीति के बल पर अधिकारियों को डराते-धमकाते थे.


दूसरी तरफ, दमदम उत्तर निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक सौरव सिकदार ने इस मामले पर गंभीर सुरक्षा चिंताएं जताई हैं. उन्होंने दावा किया कि मस्जिद हवाई अड्डे के सबसे सुरक्षित हिस्से यानी 'लेवल 3' क्षेत्र में स्थित है, जहां प्रवेश करने वाले आम यात्रियों के लिए भी बायोमेट्रिक पास और सख्त वेरिफिकेशन अनिवार्य होता है. लेकिन मस्जिद में नमाज के लिए आने वाले लोगों को बिना किसी पृष्ठभूमि जांच या पास के आने दिया जा रहा था, जिससे सुरक्षा में बड़ी चूक की आशंका थी. 


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मस्जिद की स्थिति के कारण हवाई अड्डे के दोनों रनवे का पूरी क्षमता से परिचालन प्रभावित हो रहा था. भाजपा ने इस पूरे मामले को हवाई अड्डा प्रबंधन के समक्ष उठाकर सुरक्षा जोखिमों की ओर ध्यान आकर्षित कराया है.


हालांकि, हवाई अड्डा प्राधिकारियों का कहना है कि मस्जिद में मरम्मत और जीर्णोद्धार के काम को देखते हुए शनिवार से तीन दिनों के लिए नमाज को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है. वहीं, सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने बिना पूर्व सूचना और आम सहमति के पासों को निलंबित करने और नमाज पर रोक लगाने के स्थानीय प्रशासन के फैसले की आलोचना की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विनय मोहन क्वात्रा- अमेरिका में भारत के राजदूत
देश-विदेश

अपने पूर्वाग्रहों पर आत्ममंथन करे अमेरिकी आयोग, भारत की दो टूक

एक घंटा पहले

कोर्ट का फैसला
देश-विदेश

ब्रिटेन: बच्चियों को ऑनलाइन जाल में फंसाकर शोषण, भारतीय छात्र को 30 साल की जेल

3 घंटे पहले

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन
देश-विदेश

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन

3 घंटे पहले

असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

18 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

एक दिन पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP