रायगढ़ स्टील प्लांट में धमाका, चार मजदूर घायल
रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ताराईमाल स्थित एनआरवीएस स्टील प्लांट के भट्ठी (फर्नेस) सेक्शन में शुक्रवार को हुए एक विस्फोट में चार मजदूर झुलस गए.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि झुलसे हुए मजदूरों में से एक की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है.
इस घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आस-पास के क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी.
विस्फोट होते ही, प्लांट प्रबंधन ने तत्काल बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया.