सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

PM मोदी से सवाल पूछने वाली पत्रकार का फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड

C

CG Khabar

20 मई 2026, 08:09 AM 3 मिनट में पढ़ें 11

हेल लिंग
हेल लिंग

नई दिल्ली । डेस्क: एक नए विवाद के बीच, नॉर्वे की पत्रकार हेल लिंग ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेस स्वतंत्रता पर सवाल पूछने के कुछ ही दिनों बाद मेटा ने उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस बात की जानकारी साझा करते हुए हेल लिंग ने लिखा कि वह सोशल मीडिया पर उनसे संपर्क करने वाले भारतीयों को जवाब देना चाहती थीं, लेकिन अकाउंट सस्पेंड होने की वजह से अब इसमें देरी होगी. उन्होंने उम्मीद जताई है कि उन्हें जल्द ही अपने अकाउंट वापस मिल जाएंगे.


विज्ञापन
— Helle Lyng (@HelleLyngSvends) May 19, 2026


यह पूरा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे के दौरान का है, जहां पत्रकार हेल लिंग ने उनसे मीडिया की स्वतंत्रता और प्रेस से जुड़ाव को लेकर सवाल किया था. 


हेल ने अपनी एक पोस्ट में दावा किया था कि भारतीय प्रधानमंत्री ने उनके सवाल का जवाब नहीं दिया, जिसकी उन्हें पहले से ही उम्मीद थी. 


उन्होंने वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स का हवाला देते हुए लिखा कि नॉर्वे इस सूची में पहले स्थान पर है, जबकि भारत 157वें स्थान पर है. 


इस घटना के बाद भारत में भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, जहां विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. पत्रकार हेल लिंग ने इस पूरे घटनाक्रम पर राहुल गांधी से भी इंटरव्यू के लिए संपर्क किया है.


अकाउंट सस्पेंड होने की वजह को लेकर हेल लिंग ने 'एक्स' पर असमंजस जताया है. उन्होंने पूछा कि क्या टू-स्टेप वेरिफिकेशन के साथ कोई छेड़छाड़ की गई है या इसके पीछे कोई और वजह है? 


साथ ही उन्होंने यूज़र्स से अकाउंट्स को सुरक्षित रखने के उपाय भी मांगे हैं. हालांकि, मेटा की ओर से अब तक इन अकाउंट्स को सस्पेंड किए जाने का कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है.


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP