शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

स्मार्ट सिटी का फर्जी ठेका: ED ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी को किया गिरफ्तार

C

CG Khabar

30 जुल. 2026, 07:10 PM 2 मिनट में पढ़ें 24

ED
ED

रायपुर । संवाददातता: रायपुर में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने 'रायपुर स्मार्ट सिटी' के नाम पर फर्जी ठेका देकर 15 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय एजेंसी ने राज्य के एक कारोबारी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को विशेष पीएमएलए (PMLA) अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 7 अगस्त तक के लिए 9 दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया गया है.


पुलिस एफआईआर के आधार पर शुरू हुई ईडी की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने खुद को राज्य के एक पूर्व मुख्यमंत्री का करीबी सहयोगी और वरिष्ठ राजनीतिक पद का ओएसडी/पीए बताकर 'रावत एसोसिएट्स' नामक कंपनी और उसके प्रमोटरों के साथ धोखाधड़ी की. आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर पीड़िता को एक ऐसे सब-कॉन्ट्रैक्ट का झांसा दिया जो असल में अस्तित्व में ही नहीं था.

विज्ञापन


जांच में खुलासा हुआ कि ठगी की रकम को पांच फर्जी संस्थाओं के बैंक खातों में जमा कराया गया था. इन बैंक खातों का विवरण एक सोशल मीडिया ऐप के जरिए भेजा गया था, और जिस सिम से संदेश भेजे गए, वह ऑफिस के एक चपरासी के नाम पर पंजीकृत थी. 


ठगी गई रकम में से करीब 3.4 करोड़ रुपये वापस कर दिए गए, जबकि बाकी बची बड़ी राशि को शेल कंपनियों के जरिए घुमाकर माल भाड़े और कंटेनर लीजिंग के नाम पर दुबई, हांगकांग, चीन और सिंगापुर जैसे देशों में भेजा गया.


ईडी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था जिसे कोर्ट द्वारा जारी उद्घोषणा आदेश के आधार पर ट्रेस कर पकड़ा गया. 


कस्टडी रिमांड आवेदन में एजेंसी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने मुख्य तथ्यों को छुपाने का प्रयास किया. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने इसी तरह एक अन्य कारोबारी से भी करोड़ों रुपये नकद और बिना तारीख के पेयी चेक के जरिए ऐंठे थे. फिलहाल एजेंसी मामले के अन्य राजनीतिक और वित्तीय तार तलाशने में जुटी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

5 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

6 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

6 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

6 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

6 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP