गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

बारिश से किसानों में खुशी, गंगरेल लबालब

H

Hupendra Sharma

24 अग. 2025, 07:50 AM 3 मिनट में पढ़ें 15

बारिश
बारिश

रायपुर | संवाददाताः प्रदेश में पिछले चार दिनों से बारिश हो रही है. कहीं रुक-रुक कर तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. यह बारिश धान सहित अन्य फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है.


पखवाड़े भर पहले किसान धान फसल की सिंचाई के लिए जलाशयों से पानी छोड़ने की मांग कर रहे थे, लेकिन बारिश के बाद पानी को लेकर फिलहाल किसानों की चिंता दूर हो गई है. 

विज्ञापन


प्रदेश के लगभग सभी जिलों में इन दिनों बारिश हो रही है. पिछले चार दिनों से सुबह से ही आसमान पर बादल छा रहे हैं. करीब चार दिनों से मौसम का मिजाज ऐसा ही बना हुआ है.


बादल छाने के साथ ही कहीं तेज तो कहीं रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. शनिवार को राजधानी रायपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों में दिन भर बारिश हुई.


इस दौरान दोपहर में करीब आधे से एक घंटे तक तेज बारिश हुई. पखवाड़े भर सूखे की मार झेलने वाले किसान इस बारिश को फसलों के लिए संजीवनी बता रहे हैं.


बारिश होने के साथ ही रोपा-बियासी का काम लगभग पूरा हो गया है. खेतों में पर्याप्त पानी होने के साथ ही खेती-किसानी के कामों में तेजी आ गई है.


इससे पहले बारिश नहीं होने से किसानों की मांग पर कई क्षेत्रों में सिंचाई के लिए बांधों से नगरों में पानी छोड़ा गया था.


लेकिन पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से किसानों को पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही थी. कम पानी छोड़े जाने की वजह से खेतों के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था.


ऐसे में क्षेत्र में हुई बारिश के चलते किसानों ने राहत की सांस ली है. कुछ जगहों पर झमाझम बारिश होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी.


पानी निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से घरों में पानी भर गया था. सड़कों में पानी भरने से आवागमन ठप हो गया था. नदी-नाले भी उफान पर थे.


90 प्रतिशत भरा गंगरेल

धमतरी क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से गंगरेल बांध लबालब हो गया है. अभी भी कैचमेंट एरिया से गंगरेल बांध में पानी की आवक जारी है. जिसके चलते गंगरेल बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.


बांध की सुरक्षा को देखते हुए कभी भी महानदी में पानी छोड़ा जा सकता है. नदी के तटीय क्षेत्र के गांवों में मुनादी भी करवा दी गई है. 


बांध का पूर्ण जलभराव स्तर 348.70 मीटर है. जबकि शनिवार को यहां का जलस्तर 347.85 मीटर तक पहुंच गया था. जो अधिकतम स्तर से मात्र .085 मीटर कम है.


बताया गया कि भारी बारिश के चलते बांध में प्रतिदिन औसतन 14 हजार क्यूसेक पानी की आवक हो रही है. जिसके चलते जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है.


आगे भी यही स्थिति रही तो कुछ दिनों में बांध शत-प्रतिशत भराव की स्थिति में पहुंच जाएगा. यदि कैचमेंट क्षेत्र में बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो बांध के गेट खोल दिए जाएंगे. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

9 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

9 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

13 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

19 घंटे पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

20 घंटे पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP