बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

देशी शराब पीने के बाद पिता-पुत्र की मौत

H

Hupendra Sharma

01 सित. 2025, 02:46 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

शराब
शराब

रायगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात को कथित देशी शराब पीने के बाद पिता-पुत्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई. तत्काल दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है.


पुलिस के मुताबिक घटना खरसिया थाना क्षेत्र का है. ग्राम भालूचुंवा निवासी बोधराम पटेल (40) रविवार रात देशी शराब का एक क्वार्टर लेकर घर आया था.

विज्ञापन


उसने आधी शराब पी और बची हुई शराब पिता तिलकराम पटेल (65) को दे दिया. उसने भी शराब पी ली.


शराब पीने के बाद दोनों सो गए थे. रात में दोनों की हालत अचानक बिगड़ने लगी. दोनों छटपटाने लगे.


आनन-फानन में परिजन दोनों को खरसिया सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


मामला संदिग्ध होने के कारण इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की.


खरसिया पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.


इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी के. खलखो का कहना है कि शराब में अगर कुछ खराबी होती तो और लोगों पर भी असर होता. चूंकि दुकान से अन्य लोगों को भी शराब बेची गई है. अभी तक इस प्रकार की अन्य कोई शिकायत नहीं आई है. मौत का कारण शराब के अलावा कुछ दूसरा हो सकता है. सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

10 घंटे पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

11 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

18 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

18 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

18 घंटे पहले

मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP