रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

विवादित टिप्पणी मामले में टीजी मोहनदास पर FIR दर्ज

C

CG Khabar

29 जुल. 2026, 07:13 AM 2 मिनट में पढ़ें 32

 टीजी मोहनदास
टीजी मोहनदास

नई दिल्ली । डेस्क: केरल पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में दक्षिणपंथी राजनीतिक विश्लेषक टीजी मोहनदास के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 


तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी (FIR) के अनुसार, मोहनदास ने अपने यूट्यूब चैनल "पत्रिका" पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसके माध्यम से सार्वजनिक शांति को भंग करने और लोगों में भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया.

विज्ञापन


प्राथमिकता में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 192 और 353(1)(b), सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धारा 66 और केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120(o) शामिल की गई हैं. ये धाराएं दंगा भड़काने के उद्देश्य से उकसाने, डर और अशांति फैलाने वाले बयान प्रकाशित करने और कंप्यूटर से संबंधित अपराधों से जुड़ी हैं.


आरोप है कि मोहनदास ने वीडियो में कहा कि प्रदर्शन से गैंगरेप जैसी घटनाएं हो सकती हैं और इसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं होगी. इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कर्फ्यू लगाने और उन पर "गोली चलाने" तक की वकालत की. 


इस मामले में 29 जुलाई को मिली ईमेल शिकायत के आधार पर अपराध संख्या 95/2026 दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि यह वीडियो 24 और 25 जुलाई को प्रसारित किया गया था, जिसकी फिलहाल गहन जांच जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शनिवार को फ्रांस में प्रदर्शन
देश-विदेश

फ्रांस: महंगाई के खिलाफ 1 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर, मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल

4 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इजरायल में सियासी उलटफेर के संकेत, कट्टरपंथी मंत्रियों की विरासत पर टिकी निगाहें

4 घंटे पहले

डॉ. मैट लैम्बर्ट- जिन्होंने गोली चलाई
देश-विदेश

वाशिंगटन शूटिंग: डॉक्टर ने की बिल्डिंग मैनेजर की हत्या, फिर खुद को मारी गोली

4 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

जेनसन हुआंग की विदाई के बाद कड़े कानूनों की आहट और बीजिंग की चेतावनी

5 घंटे पहले

वोलोदिमीर जेलेंस्की- यूक्रेन के राष्ट्रपति
देश-विदेश

यूक्रेन को नाटो सदस्यता के बदले डोनबास छोड़ने का अमेरिकी प्रस्ताव, जेलेंस्की ने ठुकराया

5 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

हैदराबाद में 'भारत समिट' में राहुल गांधी ने चुनावी प्रणाली, कॉरपोरेट गठजोड़ पर उठाए सवाल

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP