बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ को किसानों की चिंता जताने पर हटाया गया- कांग्रेस

C

CG Khabar

21 जुल. 2026, 05:06 PM 2 मिनट में पढ़ें 21

जगदीप धनखड़
जगदीप धनखड़

नई दिल्ली । डेस्क: पूर्व उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के पूर्व सभापति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को एक साल पूरा होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर फिर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया है कि धनखड़ ने खुद इस्तीफा नहीं दिया था, बल्कि उन्हें "जबरन पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था".


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी एक पोस्ट में जयराम रमेश ने लिखा कि आज से ठीक एक साल पहले धनखड़ को उनके पांच साल के कार्यकाल में से महज तीन साल पूरे होने पर अचानक हटा दिया गया. 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनखड़ की नियुक्ति बहुत धूमधाम से की थी, लेकिन उन्हें अचानक बाहर का रास्ता दिखा दिया गया क्योंकि वे लगातार किसानों की बदहाली और संकट पर चिंता जाहिर कर रहे थे. रमेश के अनुसार, धनखड़ किसानों के प्रति केंद्र सरकार की कथित संवेदनहीनता से काफी दुखी थे.


कांग्रेस नेता ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो संवेदनहीनता और उदासीनता किसानों के मुद्दों पर दिखाई गई थी, वही रवैया आज देश के लाखों छात्रों और युवाओं की चिंताओं को लेकर भी खुलकर सामने आ रहा है. 


इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्यसभा के सदस्यों द्वारा धनखड़ को एक औपचारिक विदाई तक देने की शिष्टाचार परंपरा का पालन नहीं किया गया.


उल्लेखनीय है कि पिछले साल 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन जगदीप धनखड़ ने अचानक अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया था. उन्होंने राष्ट्रपति को भेजे अपने पत्र में संविधान के अनुच्छेद 67(a) का हवाला देते हुए चिकित्सीय सलाह और स्वास्थ्य कारणों से तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने की बात कही थी.


अगस्त 2022 में भारत के उपराष्ट्रपति का पद संभालने वाले धनखड़ का कार्यकाल 2027 तक था. वे देश के इतिहास में वी.वी. गिरि और आर. वेंकटरमन के बाद अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा देने वाले तीसरे उपराष्ट्रपति बने थे. हालांकि, पूर्व में दोनों उपराष्ट्रपतियों ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए अपने पद छोड़े थे, जबकि धनखड़ का इस्तीफा अचानक और अप्रत्याशित था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
आसिफ मर्चेंट- पाकिस्तानी नागरिक को अमेरिका में 330 महीने की सजा
देश-विदेश

ट्रंप-बाइडेन की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल की जेल

12 मिनट पहले

राहुल गांधी अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में
देश-विदेश

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के आर्थिक और चुनावी दावों से छिड़ा सियासी संग्राम

31 मिनट पहले

ट्रंप ने चीनी महिला एलिस हुआंग के जासूस होने के दावों को नकारा- फाइल फोटो
देश-विदेश

ट्रंप ने चीनी महिला एलिस हुआंग के जासूस होने के दावों को नकारा

57 मिनट पहले

शी-पुतिन, बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था पर सहमति
देश-विदेश

शेनझेन में मिले शी और पुतिन, बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था पर सहमति

एक घंटा पहले

फ्रांस में विरोध प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

खस्ताहाल स्कूलों के खिलाफ फ्रांस में छात्रों की हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों युवा

12 घंटे पहले

 रेबेका ग्रिनस्पैन- कोस्टा रिका की राजनयिक UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे
देश-विदेश

UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे रेबेका ग्रिनस्पैन, राह में वीटो और ट्रंप की चुनौती

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP