बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

12वीं बोर्ड में फर्जी टॉपर समेत 4 दोषी को 5-5 साल की सश्रम सजा

C

CG Khabar

30 जन. 2026, 02:54 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

पोराबाई
पोराबाई

जांजगीर-चांपा । डेस्क: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 2008 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े से प्रदेश टॉपर बनी पोराबाई के लंबे समय से चर्चित मामले में आखिरकार बड़ा फैसला आ गया है. द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश गणेश राम पटेल ने छात्रा पोराबाई, स्कूल प्राचार्य, परीक्षा केंद्राध्यक्ष और एक शिक्षक को दोषी करार देते हुए प्रत्येक को 5 साल के कठोर कारावास और 5 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है. सभी सजाएं एक साथ चलेंगी.


यह मामला 2008 का है, जब सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकंडरी स्कूल, बिर्रा की छात्रा पोराबाई को बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर पहला स्थान मिला था. रिजल्ट आने के कुछ दिनों बाद ही परिणाम पर सवाल उठने लगे. विषयवार अंकों में असंगति और उत्तर पुस्तिकाओं की लिखावट में स्पष्ट अंतर देखकर छत्तीसगढ़ बोर्ड ने गहन जांच शुरू की. 

विज्ञापन


तत्कालीन उप सचिव पीके पांडेय के निर्देश पर जांच में ओवरराइटिंग, अलग हैंडराइटिंग और अंकों में बड़े बदलाव के सबूत मिले. जांच रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड ने बिलासपुर संभागीय अधिकारी के जरिए पोराबाई सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप में केस दर्ज कराया गया.


आरोप था कि एक सुनियोजित योजना के तहत उत्तर पुस्तिकाओं में हेरफेर कर पोराबाई को टॉपर बनाया गया. प्रारंभिक सुनवाई में चांपा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 27 दिसंबर 2020 को सभी आरोपियों को बरी कर दिया था, लेकिन राज्य सरकार की ओर से अपील दायर की गई. 29 जुलाई 2021 से जांजगीर सेशन कोर्ट में सुनवाई चली. 


अतिरिक्त लोक अभियोजक केदारनाथ कश्यप ने अदालत में मूल उत्तर पुस्तिकाएं, जांच रिपोर्ट, गवाहों के बयान और बोर्ड अधिकारियों के दस्तावेज पेश किए. बचाव पक्ष ने इसे मात्र संदेह पर आधारित कार्रवाई बताया, लेकिन अदालत ने इसे साधारण लापरवाही नहीं, बल्कि संगठित साजिश माना.


न्यायाधीश ने फैसले में स्पष्ट किया कि इतने बड़े स्तर की गड़बड़ी बिना आंतरिक मिलीभगत के संभव नहीं थी. पोराबाई को इस फर्जीवाड़े का मुख्य लाभार्थी और बाकी तीनों को साजिश में सक्रिय भूमिका निभाने वाला बताया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

4 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

4 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

5 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

6 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

6 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP