बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

गढ़चिरोली पुलिस ने छत्तीसगढ़ से ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया

C

CG Khabar

09 अग. 2025, 09:58 PM 2 मिनट में पढ़ें 20

गिरफ्तार
गिरफ्तार

नागपुर । डेस्क: गढ़चिरोली पुलिस ने हिट-एंड-रन मामले में ट्रक ड्राइवर और उसके सहयोगी को छत्तीसगढ़ के कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है. जो घटना स्थल से करीब 450 किलोमीटर दूर है. यह घटना 7 अगस्त की सुबह आर्मोरी-गढ़चिरोली हाईवे के मौजा कटली के पास हुई थी. जिसमें एक अज्ञात ट्रक ने सड़क किनारे टहल रहे और व्यायाम कर रहे छह बच्चों को टक्कर मार दी. 


इसमें चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो घायल बच्चों को एयरलिफ्ट कर नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया और उनकी हालत अब स्थिर है.

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के नेतृत्व में मात्र 48 घंटों में तकनीकी जांच के जरिये इस मामले को सुलझाया गया. जांच टीम ने आरटीओ स्पीड डिटेक्शन कैमरे और टोल नाका सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक की पहचान की. 


प्रारंभ में कोरची नाकाबंदी पर एक वाहन रोका गया, लेकिन असली ट्रक भिलाई और कोरबा के बीच मिला. गिरफ्तार आरोपियों में ट्रक चालक प्रवीण बालकृष्ण कोल्हे (26) और सह-चालक सुनील श्रीराम मर्गये (47) दोनों गोंदिया के निवासी हैं. 


ट्रक मालिक की पहचान होने के बाद वाहन और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया.


नीलोत्वल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और नागपुर फॉरेंसिक लैब की मदद से मामला सुलझाया गया. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
आसिफ मर्चेंट- पाकिस्तानी नागरिक को अमेरिका में 330 महीने की सजा
देश-विदेश

ट्रंप-बाइडेन की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल की जेल

11 मिनट पहले

राहुल गांधी अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में
देश-विदेश

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के आर्थिक और चुनावी दावों से छिड़ा सियासी संग्राम

30 मिनट पहले

ट्रंप ने चीनी महिला एलिस हुआंग के जासूस होने के दावों को नकारा- फाइल फोटो
देश-विदेश

ट्रंप ने चीनी महिला एलिस हुआंग के जासूस होने के दावों को नकारा

56 मिनट पहले

शी-पुतिन, बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था पर सहमति
देश-विदेश

शेनझेन में मिले शी और पुतिन, बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था पर सहमति

एक घंटा पहले

फ्रांस में विरोध प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

खस्ताहाल स्कूलों के खिलाफ फ्रांस में छात्रों की हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों युवा

12 घंटे पहले

 रेबेका ग्रिनस्पैन- कोस्टा रिका की राजनयिक UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे
देश-विदेश

UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे रेबेका ग्रिनस्पैन, राह में वीटो और ट्रंप की चुनौती

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP