सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

कांकेऱ की महिला से बालोद में सामूहिक दुष्कर्म

C

CG Khabar

21 जुल. 2026, 01:59 AM 1 मिनट में पढ़ें 13

गैंगरेप
गैंगरेप

कांकेर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कांकेर की रहने वाली एक महिला के साथ तीन अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को बालोद–दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग पर एक पार्क के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए.


रास्ते से गुजर रही डायल-112 की टीम ने महिला को अचेत अवस्था में देखकर तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया. होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए तीन लोगों पर अगवा कर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया.

विज्ञापन


पीड़िता के बयान के आधार पर बालोद पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. 


मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार संदिग्धों के ट्रक ड्राइवर होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

9 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

9 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

15 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

17 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

19 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP