रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

गौठान की जगह गौधाम योजना, चरवाहे-गौसेवकों को वेतन

H

Hupendra Sharma

09 अग. 2025, 01:54 PM 3 मिनट में पढ़ें 11

गौधाम योजना
गौधाम योजना

रायपुर | संवाददाताः प्रदेश की भाजपा सरकार गौधाम योजना की शुरुआत करने जा रही है. बजट, नियम और शर्तें तय कर दी गई हैं. इसके लिए चरवाहे और गोसेवकों की नियुक्ति की जाएगी. इनके लिए मानदेय भी तय की गई है.


चरवाहों को प्रतिमाह 10,916 रुपए और गौसेवकों को 13,126 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा. इसके साथ ही मवेशियों के चारे के लिए प्रतिदिन के हिसाब से राशि निर्धारित की गई है.

विज्ञापन


उत्कृष्ट गौधाम को वहां रहने वाले प्रत्येक पशु के लिए पहले वर्ष 10 रुपए प्रतिदिन, दूसरे वर्ष 20 रुपए प्रतिदिन, तीसरे वर्ष 30 रुपए प्रतिदिन और चौथे वर्ष 35 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से राशि दी जाएगी.


प्रत्येक गौधाम में अधिकतम 200 गौवंशीय पशु रखे जा सकेंगे. योजना के ड्राफ्ट को वित्त एवं पशुधन विकास विभाग से भी मंजूरी मिल चुकी है.


सरकार का मानना है कि इस योजना से पशुधन की सुरक्षा और नस्ल सुधार को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही जैविक खेती, चारा विकास और गौ-आधारित उद्योगों के माध्यम से गांव-गांव में रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी.


सरकार के अनुसार इस योजना के माध्यम से चारा विकास कार्यक्रम को प्रोत्साहित करना, गौधाम को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करना, ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा फसलों के नुकसान और दुर्घटनाओं में पशु एवं जनहानि से बचाव सुनिश्चित करना है.


अवैध तस्करी और घुमंतू पशुओं की सुरक्षा 

पशुधन विकास विभाग ने यह योजना तस्करी या अवैध परिवहन में पकड़े गए पशुओं और घुमंतू पशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की है.


अंतरराज्यीय सीमाओं पर हमेशा बड़ी संख्या में गौवंशीय पशु जब्त किए जाते हैं. इन पशुओं और घुमंतू पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए ही यह योजना शुरू की जा रही है. 


सरकार का दावा है कि गौधाम योजना से प्रदेश में पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी. साथ ही बड़ी संख्या में चरवाहों एवं गौसेवकों को नियमित आय का साधन मिलेगा. पशुओं की नस्ल सुधार कर उन्हें अधिक दूध देने योग्य बनाया जाएगा.


इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में जैविक खेती और चारा विकास कार्यक्रमों को भी गति मिलेगी, जिससे ग्राम स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और गांवों की अर्थव्यवस्था सशक्त होगी.


सर्वसुविधायुक्त भूमि में होंगे संचालित 

ऐसी शासकीय भूमि, जहां सुरक्षित बाड़ा, पशुओं के शेड, पर्याप्त पानी और बिजली की सुविधा उपलब्ध हो, वहीं गौधाम की स्थापना की जाएगी.


जिन गौठानों में पहले से अधोसंरचना विकसित है, वहां उपलब्धता के आधार पर गौठान से सटे चारागाह की भूमि को हरा चारा उत्पादन के लिए दिया जाएगा.


इसके अलावा, यदि आसपास की पंजीकृत गौशाला की समिति संचालन हेतु असहमति व्यक्त करती है, तो अन्य स्वयंसेवी संस्था, एनजीओ, ट्रस्ट, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी या सहकारी समिति संचालन के लिए आवेदन कर सकेगी.


जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर गौधाम स्थापित किए जाएंगे, जो पंजीकृत गौशालाओं से भिन्न होंगे.


पहले चरण में छत्तीसगढ़ के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गौधाम स्थापित किए जाएंगे.


जिला स्तरीय समिति प्राप्त आवेदनों का तुलनात्मक अध्ययन कर चयनित संस्था का नाम छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग को भेजेगी.


मंजूरी के बाद चयनित संस्था और आयोग के बीच करार होगा, जिसके पश्चात गौधाम का संचालन उस संस्था को सौंपा जाएगा.


गोबर खरीदी नहीं होगी

गौधाम में गोबर खरीदी नहीं होगी, पशुओं के गोबर का उपयोग चरवाहा स्वयं करेगा. यहां निराश्रित एवं घुमंतू गौवंशीय पशुओं को ही रखा जाएगा.


राज्य गौ सेवा आयोग में पंजीकृत गौशाला की समिति, स्वयंसेवी संस्था, एनजीओ, ट्रस्ट, किसान उत्पादक कंपनी और सहकारी समिति संचालन के लिए पात्र होंगी.


गौधाम को वहां रहने वाले पशुओं की संख्या के आधार पर राशि दी जाएगी. गौधाम से सटी भूमि पर चारा विकास के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी.


एक एकड़ में चारा विकास कार्यक्रम पर 47,000 रुपए और पांच एकड़ के लिए 2,85,000 रुपए का प्रावधान है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

42 मिनट पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

53 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

हसदेव बांगो नहर: अधिग्रहित जमीन के गैर-उपयोग पर पूर्व मालिकों का वापसी का दावा खारिज

एक घंटा पहले

टंक राम वर्मा- उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोचिंग संस्थानों पर कसेगा नकेल, नया कानून ला रही सरकार, 7 दिनों में मांगे सुझाव

एक घंटा पहले

हेरोइन तस्कर गिरफ्तार- धमतरी
छत्तीसगढ़

धमतरी: 15 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर की तलाश

एक घंटा पहले

SECL कर्माचारी से 10 लाख की साइबर ठगी
छत्तीसगढ़

कोरिया: अंतरराष्ट्रीय युद्ध के नाम पर 10 लाख का साइबर फ्रॉड

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP