जॉर्ज क्लूनी ने ट्रंप से फिल्म उद्योग को प्रोत्साहन देने की अपील की, टैरिफ नहीं
नई दिल्ली । डेस्क: हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता जॉर्ज क्लूनी ने ट्रंप से विदेशी फिल्मों पर टैरिफ लगाने के बजाये इसेंटिव देने की अपील की है. जॉर्ज क्लूनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से विदेशों में बनी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी को गलत कदम बताते हुए फिल्म उद्योग को समर्थन देने के लिए प्रोत्साहन योजनाओं पर जोर दिया.
क्लूनी ने कहा कि ट्रंप का यह कथन सही है कि कैलिफोर्निया से फिल्म उद्योग की नौकरियां जा रही हैं, लेकिन इसका कारण "न्यूयॉर्क जैसी जगहों पर उपलब्ध कर उचित टैक्स प्रोत्साहन या रियायतों का अभाव" है.
क्लूनी अपनी पत्नी अमल क्लूनी द्वारा स्थापित वार्षिक अल्बी अवार्ड्स समारोह से पहले लंदन में बोल रहे थे.
यह समारोह वैश्विक मानवाधिकार रक्षकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है.
उन्होंने कहा, "अगर ट्रंप लुइसियाना, न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क जैसी प्रोत्साहन योजनाओं के बराबर संघीय स्तर पर प्रोत्साहन लागू करना चाहते हैं, तो इससे फिल्म उद्योग को बड़ी मदद मिलेगी."
अल्बी अवार्ड्स में सम्मानित होने वालों में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की पूर्व पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स शामिल थीं, जिन्हें महिलाओं के स्वास्थ्य और लैंगिक समानता के लिए दशकों के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया.