'गूगल बॉय' 6 साल की उम्र में देता है UPSC के सवालों के जवाब
रायपुर । संवाददाता: रायपुर के लोक भवन में शुक्रवार एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब दुर्ग जिले के मात्र 6 वर्षीय बालक रुद्र शर्मा ने अपनी विलक्षण स्मरण शक्ति से राज्यपाल रमेन डेका को हैरत में डाल दिया.
'गूगल बॉय' के नाम से चर्चित पहली कक्षा के इस छात्र ने राज्यपाल द्वारा छत्तीसगढ़ के इतिहास, भूगोल और भारतीय संविधान पर पूछे गए जटिल सवालों के उत्तर ऐसे दिए मानो वह कोई मंझा हुआ प्रतियोगी परीक्षार्थी हो.
रुद्र की इस असाधारण प्रतिभा और आत्मविश्वास से प्रभावित होकर राज्यपाल ने न केवल उसकी पीठ थपथपाई, बल्कि उसे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया.
इस खास मुलाकात के दौरान रुद्र के परिजनों की आंखों में गर्व साफ झलक रहा था, जो प्रदेश की इस नन्ही प्रतिभा को देश का भविष्य मान रहे हैं.