रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

सरकार का जोर उत्पादन बढ़ाने के बजाय खपत घटाने पर- अरुण वोरा

C

CG Khabar

15 मई 2026, 06:24 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

अरुण वोरा
अरुण वोरा

भिलाई । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पूर्व विधायक अरुण वोरा ने देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़े सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने केंद्र के रुख की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की अपीलें आम जनता की तकलीफों को कम करने के बजाय उनके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा काम कर रही हैं. 


वोरा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने काफी पहले ही देश को आने वाले इस गंभीर आर्थिक संकट के प्रति सचेत कर दिया था, किंतु सरकार ने समय रहते उन चेतावनियों को नजरअंदाज किया और अब बेहद देर से परिस्थितियों को स्वीकार कर रही है.

विज्ञापन


पूर्व विधायक ने आम नागरिकों की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के आसमान छूते दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. उन्होंने कृषि क्षेत्र की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक तरफ किसान खाद की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार उन्हें उर्वरक का कम उपयोग करने की विचित्र सलाह दे रही है. 


वोरा के अनुसार, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में उर्वरक संकट के कारण खेती की लागत बढ़ गई है, जिससे भविष्य में उत्पादन पर भी बुरा असर पड़ेगा. उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि भारतीय इतिहास में संभवतः यह पहली बार है जब कोई सरकार उत्पादन बढ़ाने के बजाय खपत घटाने पर जोर दे रही है.


आर्थिक मोर्चे पर घेरते हुए अरुण वोरा ने भारतीय मुद्रा के गिरते मूल्य और विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति पर सरकार की रहस्यमयी चुप्पी पर भी आपत्ति दर्ज की. 


युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी और मध्यम वर्ग के बढ़ते कर्ज के बोझ को उन्होंने देश के लिए चिंताजनक बताया. उन्होंने मांग की है कि सरकार अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगाए और वीआईपी काफिलों पर तत्काल रोक लगाकर जनता को राहत देने की दिशा में ठोस कदम उठाए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

31 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

55 मिनट पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

एक घंटा पहले

ED ने चैतन्य बघेल के कुम्हारी के प्लॉटो को कब्जे में लिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की कुम्हारी स्थित 355 प्लॉटों को ED ने कब्जे में लिया

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना में ओडिशा के दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में ओडिशा के 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर

एक घंटा पहले

जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP