गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

हरित हाइड्रोजन ट्रकों के लिए 10 राजमार्गो की पहचान- नितिन गडकरी

C

CG Khabar

02 सित. 2025, 06:23 PM 2 मिनट में पढ़ें 10

नितिन गडकरी
नितिन गडकरी

नई दिल्ली । डेस्क: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से देश के विभिन्न हिस्सों में 10 राजमार्ग खंडों की पहचान की है. जहां पर हरित हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रकों का संचालन होगा. उन्होंने बताया कि इन खंडों पर इंडियन ऑयल और रिलायंस पेट्रोलियम द्वारा हाइड्रोजन भरने के स्टेशन स्थापित किए जाएंगे.


गडकरी ने आगे कहा कि टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड और वोल्वो ने पहले ही हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रकों का निर्माण शुरू कर दिया है.

विज्ञापन


पहचाने गए राजमार्ग खंडों में ग्रेटर नोएडा-दिल्ली-आगरा, भुवनेश्वर-पुरी-कोणार्क, अहमदाबाद-वडोदरा-सूरत, साहिबाबाद-फरीदाबाद-दिल्ली, जमशेदपुर-कालिंगनगर, तिरुवनंतपुरम-कोच्चि, और जामनगर-अहमदाबाद शामिल हैं.


मंत्री ने जोर देकर कहा कि जलवायु परिवर्तन भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा कि भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए अपने बुनियादी ढांचे को बेहतर करना होगा.


गडकरी ने यह भी उल्लेख किया कि भारत में हरित हाइड्रोजन का सबसे बड़ा निर्यातक बनने की क्षमता है.  


मंत्री ने बताया कि आईआईएम बैंगलोर, आईआईटी चेन्नई और आईआईटी कानपुर द्वारा किए गए अध्ययनों में पाया गया कि भारत की road logistics costs में 6 प्रतिशत की कमी आई है. 


पहले भारत की road logistics costs लगभग 14-16 प्रतिशत थी, जबकि चीन में यह 8 प्रतिशत और अमेरिका व यूरोपीय संघ में 12 प्रतिशत थी.


उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग को दुनिया में नंबर एक बनाना है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP