52 के हुए 'ग्रीक गॉड' हृतिक रोशन
मुंबई । डेस्क: बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' हृतिक रोशन शनिवार को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. उम्र के इस पड़ाव पर भी अपनी शानदार फिटनेस और डांस मूव्स से लाखों दिलों पर राज करने वाले हृतिक की लोकप्रियता आज भी शाहरुख, सलमान और आमिर खान के बराबर मानी जाती है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हृतिक रोशन करीब 3,101 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं. वह अपनी एक फिल्म के लिए 75 से 100 करोड़ रुपये तक फीस वसूलते हैं.
साल 2024 में 'फाइटर' और 2025 में 'वॉर 2' जैसी फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हृतिक विज्ञापनों से भी मोटी कमाई करते हैं.
वे एक विज्ञापन के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये और सोशल मीडिया पर एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.
इसके अलावा, उनका अपना फिटनेस और लाइफस्टाइल ब्रांड भी है, जिसने वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 200 से 220 करोड़ रुपये की कमाई की है.
हृतिक की लग्जरी लाइफस्टाइल की बात करें तो उनके पास मुंबई के जुहू में 97 करोड़ और 67.5 करोड़ रुपये के दो शानदार पेंटहाउस के अलावा लोनावला में 7 एकड़ का फार्महाउस भी है. उनके कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज और मस्टैंग जैसी कई कीमती गाड़ियां शामिल हैं.