सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

HC: कोर्ट कर्मचारी के खिलाफ आपराधिक मामला रद्द करने से इनकार

C

CG Khabar

29 जुल. 2026, 02:12 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने यौन उत्पीड़न और घर में अनधिकृत प्रवेश के आरोपी एक अदालत कर्मचारी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को रद्द करने से साफ इनकार कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि मामले में देरी से एफआईआर दर्ज कराने और झूठे आरोप लगाने जैसे दावों की सच्चाई का फैसला केवल ट्रायल के दौरान ही हो सकता है, न कि इस शुरुआती चरण में.


अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत कार्यवाही को रद्द करने के अपने विशेष अधिकारों का प्रयोग केवल दुर्लभतम मामलों में ही किया जाना चाहिए. 

विज्ञापन


पीठ ने अपने आदेश में रेखांकित किया कि यदि प्राथमिकी और जांच में एकत्र की गई सामग्री प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध का खुलासा करती है, तो बचाव पक्ष का केवल अलग तर्क होना आपराधिक कार्यवाही को समाप्त करने का आधार नहीं बन सकता.


यह मामला बीएनएस (BNS) के तहत दर्ज कराया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया था कि 29 दिसंबर 2025 को याचिकाकर्ता ने उसके घर में घुसकर उसका यौन उत्पीड़न किया. 

पुलिस द्वारा जांच पूरी कर आरोप पत्र दाखिल किए जाने के बाद निचली अदालत ने मामले पर संज्ञान ले लिया था. 


याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने तर्क दिया था कि वह 50 प्रतिशत स्थायी विकलांगता से पीड़ित हैं और विभागीय रंजिश के चलते उन्हें झूठा फंसाया गया है. हालांकि, उच्च न्यायालय ने इन सभी तर्कों को सुनवाई योग्य रक्षा बिंदु मानते हुए कहा कि साक्ष्यों की गहन जांच और गवाहों के बयानों का सही मूल्यांकन केवल ट्रायल कोर्ट में ही संभव है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

3 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

4 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP