शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी

H

Hupendra Sharma

16 अग. 2025, 07:47 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

बारिश
बारिश

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है. पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश जगहों पर बारिश हुई. इस दौरान बस्तर और दुर्ग संभागों के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई है.


बारिश का दौर शनिवार को भी जारी है. राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को तीन जिलों बस्तर, नारायणपुर और कांकेर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन


वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. 


शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे. इसके बाद रात को अचानक से मौसम बदला और जोरदार बारिश हुई.


राजधानी रायपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली. 


मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. जबकि मध्य और उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश में लो-प्रेशर एरिया बना हुआ है. इसके असर से छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.


हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान इससे पहले फेल साबित होते रहे हैं. पिछले करीब सप्ताह भर से मौसम वैज्ञानिक रोजाना बारिश अलर्ट की सूचना जारी कर रहे थे, लेकिन कहीं भी पर्याप्त बारिश नहीं हुई.


राजनांदगांव में 120 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के सभी संभागों में बारिश दर्ज की गई है. सबसे अधिक राजनांदगांव में 120 मिमी बारिश दर्ज की गई.


इसके बाद तखतपुर में 70 मिमी और अर्जुन्दा, नानगुर, बेलतरा, रतनपुर, चारामा और भानुप्रतापपुर में 60-60 मिमी पानी गिरा है.


जबकि डौंडी, कटेकल्याण, बीजापुर, केशकाल, छुरा, डोंगरगांव और मैनपुर में 50-50 मिमी वर्षा दर्ज की गई. 


इसके अलावा दुर्गकोंदल, दरभा, मोहला, बारसूर, बेलरगांव और अंबागढ़ चौकी में 40-40 मिमी बारिश हुई.


सरोना, अंतागढ़, कुकरेल, धमतरी, नगरी, कांकेर, देवभोग सहित कई जगहों पर 30-30 मिमी या उससे कम वर्षा हुई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुप्रईम कोर्ट
छत्तीसगढ़

सुप्रीम कोर्ट ने कोयला लेवी कांड में आरोपी राकेश जैन की रेगुलर बेल की मंजूर

18 मिनट पहले

सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

11 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

11 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

12 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP