शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

पति-पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या कर दफनाया

H

Hupendra Sharma

11 सित. 2025, 08:25 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

हत्या
हत्या

रायगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के राजीव नगर इलाके में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई.


हत्या के बाद पति-पत्नी और दो बच्चों के शव को घर के अंदर ही दफना दिया गया था. बंद घर से बदबू आने पर ग्रामीणों को किसी घटना की आशंका हुई.

विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.


पुलिस के मुताबिक घटना खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले की है. यहां के रहने वाले बुधराम उरांव का घर पिछले दो-तीन दिनों से बंद पड़ा था.


आज सुबह घर के अंदर से तेज बदबू आने लगी. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची.


घर का दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई.


दीवार और जमीन पर जगह-जगह खून के छींटे दिखाई दिए. घर के पीछे बाड़ी में जमीन को खोदकर किसी को दफनाने के निशान दिखाई दिए.


पुलिस ने जमीन की खुदाई कराई तो एक के बाद एक चार लाशें मिली. लाशों की पहचान बुधराम उरांव, पत्नी सोहद्रा, बेटा अरविंद और बेटी शिवांगी उरांव के रूप में की गई.


आशंका है कि चारों की हत्या की है. फिलहाल हत्या किसने और क्यों की है, इसका पता नहीं चल सका है. पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग-स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

29 मिनट पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

7 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

7 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

7 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

8 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP