रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

दूसरी पत्नी को मारने पति-पत्नी ने रची साजिश, दोनों गिरफ्तार

H

Hupendra Sharma

20 अग. 2025, 02:58 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

साजिश
साजिश

दंतेवाड़ा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में दुष्कर्म और हत्या की कोशिश के दो मामले सामने आए हैं. पुलिस ने दोनों ही प्रकरणों के आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया है.


दोनों ही मामले किरंदुल थाना से जुड़े हैं. हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन


आरोपी ने पहली पत्नी के साथ मिलकर दूसरी पत्नी को मारने की कोशिश की थी. बाद में खुद प्रार्थी बनकर पुलिस को गुमराह करते रहे.


एक अन्य प्रकरण में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है.


किरन्दुल पुलिस को 9 अगस्त को आरोपी ने खुद सूचना दी कि महिला की सोने के दौरान अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है.


पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला जिंदा थी. गंभीर हालत में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया.


जांच के दौरान पता चला कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई है. महिला के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया है.


पुलिस शक के आधार रिपोर्ट लिखाने वाले लखमा कुंजाम और उसकी पहली पत्नी कुमे कुंजाम को पकड़ कर पूछताछ की.


पहले तो दोनों गुमराह करते हुए बार-बार अपना बयान बदलने रहे. जब कड़ाई से पूछताछ की आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया. 


बताया गया कि पीड़िता के पास खुद की जमीन है, जिसे वह किसी और को खेती करने के लिए देती थी. आरोपी पति को भी अपने पास आने नहीं देती थी.


इसी रंजिश के चलते आरोपी ने अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर पीड़िता को जान को मारने की योजना बनाई और गमछा से गला दबाकर घटना को अंजाम दिया.


महिला जब बेहोश हो गई तो उसे मरा हुआ समझकर दोनों फरार हो गए. पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को जेल भेज दिया है.शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण 

किरंदुल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने जितेन्द्र कुमार नाम के सख्श पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है.


दरअसल, गर्भवती होने के बाद जब पीड़िता ने जितेन्द्र कुमार पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो वह मुकर गया और फरार हो गया. यहां तक उसने फोन नंबर भी बंद कर लिया.


पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट 11 अगस्त को किरन्दुल थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की.


पुलिस को पता चला कि आरोपी जितेन्द्र कुमार बिहार का रहने वाला था, लेकिन उसकी वर्तमान लोकेशन तमिलनाडु मिल रही थी. पुलिस ने उसे तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है.



यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP