सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

ओडिशा से स्कूटी पर 22 किलो गांजा ला रहे पति-पत्नी गिरफ्तार

C

CG Khabar

25 मई 2026, 02:30 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

गांजा जब्त गिरफ्तार
गांजा जब्त गिरफ्तार

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आबकारी विभाग की संभागीय उड़नदस्ता टीम को नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. टीम ने जजगा पुलिया के पास घेराबंदी कर एक ऐसे दंपती को गिरफ्तार किया है, जो स्कूटी पर भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहे थे. 


पुलिस ने इनके पास से करीब 22.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4.50 लाख रुपए आंकी जा रही है. आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट (NDPS) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन


सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि राज्य में आने वाले नशे के अवैध नेटवर्क को तोड़ने के लिए बड़े तस्करों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है. 


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में खपाया जाने वाला अधिकांश गांजा अमूमन ओडिशा के रास्ते ही तस्करी कर लाया जाता है. 


इस मामले में भी पकड़े गए दोनों आरोपी ओडिशा से ही गांजे की यह खेप लेकर सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र में किसी को सप्लाई करने की फिराक में पहुंचे थे.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपनाथ यादव और उसकी पत्नी इच्छा यादव के रूप में हुई है. पूछताछ में सामने आया कि रूपनाथ मूल रूप से सीतापुर के वंदना इलाके का ही रहने वाला है, लेकिन ओडिशा की निवासी इच्छा से शादी करने के बाद वह सुंदरगढ़ (ओडिशा) में जाकर बस गया था. 


दोनों कुछ समय पहले ही वंदना आए थे और इस बार ओडिशा से लौटते समय अपने साथ तस्करी के लिए गांजे की यह खेप लेकर आए थे.


यह पूरी कार्रवाई उस समय हुई जब उड़नदस्ता टीम सीतापुर के जजगा क्षेत्र में रूटीन गश्त पर थी. इसी दौरान वंदना मेन रोड पर मैनपाट की तरफ जाने वाले रास्ते पर टीम को ओडिशा नंबर की एक टीवीएस जूपिटर स्कूटी दिखाई दी. 


स्कूटी पर दो बड़े बोरे बंधे देखकर गश्ती दल को शक हुआ, जिसके बाद वाहन को रोककर तलाशी ली गई. बोरों को खोलने पर उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद तौल कराने पर उसका कुल वजन 22 किलो 600 ग्राम निकला.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

12 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

13 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

18 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

20 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

23 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP