साइबर अपराधी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में 11 मामले
हैराबाद । डेस्क: हैदराबाद पुलिस ने एक 31 वर्षीय व्यक्ति को साइबर धोखाधड़ी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह व्यक्ति कंबोडिया में सक्रिय साइबर अपराधियों को बैंक खाते और कर्मचारी उपलब्ध कराता था.
आरोपी, चिक्काला संतोष कुमार, निजामाबाद जिले का रहने वाला है और देशभर में छह मामलों में उसकी संलिप्तता पाई गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ में 11 मामले शामिल हैं.
पुलिस के अनुसार, संतोष ने 2015-16 के दौरान राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में काम किया था, जहां उसने कई संपर्क बनये. बाद में उसने एक कंसल्टेंसी शुरू की और दुबई, सिंगापुर जैसे देशों में जाकर रोजगार प्रणालियों का अध्ययन किया.
इन नेटवर्क्स का उपयोग करते हुये, उसने विदेश में ठेकेदारों को कर्मचारी भेजने शुरू किये और कमीशन कमाया. उसने कंबोडिया में तीन लोगों को नौकरी के लिये भेजा और वहां एक चीनी नागरिक टोटो के संपर्क में आया, जिसके साथ मिलकर उसने और लोगों को कंबोडिया भेजा.
कंबोडिया में धोखेबाज लोग फोन कॉल्स, टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया मंचों के जरिये लोगों को फंसाते हैं. वे खुद को प्रतिष्ठित कंपनियों का प्रतिनिधि बताकर फर्जी पहचान और लाभ के झूठे दस्तावेज दिखाते हैं.
जैसे ही पीड़ित पैसे ट्रांसफर करता है, उसे ब्लॉक कर दिया जाता है और सारा संपर्क तोड़ लिया जाता है.
इसके अलावा, हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने जुलाई 2025 में देशभर में 48 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया.
इन ठगों ने हैदराबाद में 27 करोड़ रुपये की ठगी की, जिसमें से 2.21 करोड़ रुपये पीड़ितों को वापस किये गये.
जुलाई में शहर में 269 मामले दर्ज किये गये. गिरफ्तार किये गये लोगों में 6 डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, 21 निवेश और ट्रेडिंग फ्रॉड, और बाकी अन्य प्रकार के फ्रॉड में शामिल थे.
ये लोग देशभर में 415 मामलों से जुड़े थे, जिनमें तेलंगाना में 78, पश्चिम बंगाल में 60, आंध्र प्रदेश में 16, असम में 4, बिहार में 3, दिल्ली में 19, गुजरात में 24, गोवा में 3, हरियाणा में 6, झारखंड में 9, कर्नाटक में 72, केरल में 10, मध्य प्रदेश में 4, महाराष्ट्र में 23, ओडिशा में 4, पंजाब में 1, राजस्थान में 12, तमिलनाडु में 27, सिक्किम में 1, उत्तर प्रदेश में 23, उत्तराखंड में 1 और जम्मू-कश्मीर में 3 मामले शामिल हैं.