मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

भवानीपुर सीट में सुवेंदु को 207 बूथ तथा ममता बनर्जी को 60 बूथों पर लीड

C

CG Khabar

19 मई 2026, 05:28 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

ममता-सुवेंदु
ममता-सुवेंदु

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. साल 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से हारने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिस भवानीपुर सीट ने 'बड़ी बहन' की तरह संभालकर 58 हजार से अधिक वोटों से जीत दिलाई थी, पांच साल बाद उसी भवानीपुर ने उन्हें तगड़ा झटका दिया है. 


इस बार भवानीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों के अंतर से हरा दिया है. 

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, खुद को 'भवानीपुर की बेटी' कहने वाली ममता बनर्जी को इस बार कई बूथों पर बेहद निराशाजनक वोट मिले हैं. 


भवानीपुर के कुल 267 बूथों में से 28 बूथ ऐसे रहे जहां ममता बनर्जी 50 या उससे भी कम वोट हासिल कर सकीं. यहाँ तक कि बूथ नंबर 227 पर उन्हें महज 12 वोट मिले.


आंकड़ों का विश्लेषण करें तो भवानीपुर के हर बूथ पर मतदाताओं की संख्या लगभग 400 से 700 के बीच थी. इसके बावजूद बूथ नंबर 105 पर ममता को 31, बूथ नंबर 176 पर 29 और बूथ नंबर 249 पर सिर्फ 28 वोट नसीब हुए. 


पूरे निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने जबरदस्त बढ़त बनाई और कुल 207 बूथों पर आगे रहे, जबकि ममता बनर्जी केवल 60 बूथों पर ही लीड ले पाईं. 


हालांकि, शुभेंदु अधिकारी भी 39 बूथों पर 50 से कम वोट ही जुटा पाए, लेकिन कुल मिलाकर बाजी उनके हाथ रही. 


इस चुनाव में शुभेंदु अधिकारी को कुल 73,917 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी के खाते में 58,812 वोट आए. 


यह नतीजा तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि 2021 के भवानीपुर उपचुनाव में ममता बनर्जी ने अकेले 85 हजार से अधिक वोट पाकर भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल को बड़े अंतर से शिकस्त दी थी और क्षेत्र के सभी 7 वार्डों में जीत दर्ज की थी. 


लेकिन इस बार भवानीपुर का समीकरण पूरी तरह बदल गया और पूर्व मुख्यमंत्री को अपनी ही परंपरागत सीट पर हार का सामना करना पड़ा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

5 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

5 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

6 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

7 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- टिहरी गढ़वाल
देश-विदेश

उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 घायल

7 घंटे पहले

यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट
देश-विदेश

मिडिल ईस्ट पहुंचा अमेरिका का तीसरा महाविनाशक पोत, क्या फिर भड़केगी ईरान से जंग?

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP