बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

'लद्दाख की परंपरा में मंत्रियों से अनशन तुड़वाना सरकार के झुकने का संकेत': सोनम वांगचुक

C

CG Khabar

27 जुल. 2026, 07:19 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

सोनम वांगचुक
सोनम वांगचुक

नई दिल्ली । डेस्क: लद्दाख के प्रमुख जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने महात्मा गांधी के अहिंसक आंदोलनों की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में अपना अनशन समाप्त करने पर स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के हाथों उनका अनशन तुड़वाना किसी राजनीतिक समर्थन का संकेत नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रतीक है कि केंद्र सरकार ने आंदोलनकारियों की मांगों के आगे घुटने टेक दिए हैं. 


राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत में वांगचुक ने कहा कि इस कदम को लेकर हो रही आलोचना दरअसल लद्दाख की स्थानीय परंपराओं और संस्कृति को न समझ पाने का परिणाम है.

विज्ञापन


अपनी बात को विस्तार से समझाते हुए वांगचुक ने स्पष्ट किया कि लद्दाख की परंपरा में जब कोई वरिष्ठ सरकारी प्रतिनिधि या बड़ा नेता किसी प्रदर्शनकारी को भोजन कराकर उसका अनशन तुड़वाता है, तो उसे जनता के सामने सरकार के झुकने और आंदोलन की जीत के रूप में देखा जाता है. 


उन्होंने बताया कि जब सरकार बात नहीं मानती, तब वहां अनशन किसी बच्चे या बुजुर्ग के हाथों तुड़वाया जाता है. वांगचुक के अनुसार, हाल ही में समाप्त हुआ 36 दिवसीय छात्र आंदोलन इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि गांधीवादी तरीके आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं. खुद को नुकसान पहुंचाकर और अहिंसक मार्ग पर चलकर सख्त से सख्त रुख को भी पिघलाया जा सकता है.


उल्लेखनीय है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चला यह छात्र आंदोलन शनिवार को तब समाप्त हुआ जब केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) में सुधारों के लिए समिति बनाने, प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया. 


28 जून को इस आंदोलन से जुड़े वांगचुक ने पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बावजूद अपना 26 दिनों का उपवास जारी रखा था. सरकार द्वारा मांगें माने जाने के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से अपना अनशन समाप्त किया. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस आंदोलन के बाद देश में भय और भ्रष्टाचार का माहौल खत्म होगा और सुशासन की नई शुरुआत होगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फ्रांस में विरोध प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

खस्ताहाल स्कूलों के खिलाफ फ्रांस में छात्रों की हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों युवा

4 घंटे पहले

 रेबेका ग्रिनस्पैन- कोस्टा रिका की राजनयिक UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे
देश-विदेश

UN महासचिव की दौड़ में सबसे आगे रेबेका ग्रिनस्पैन, राह में वीटो और ट्रंप की चुनौती

4 घंटे पहले

अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

14 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

15 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

15 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP