बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

पहली बुलेट ट्रेन: मुंबई-अहमदाबाद 2 घंटे 7 मिनट में

C

CG Khabar

03 अग. 2025, 01:03 PM 1 मिनट में पढ़ें 21

बुलेट ट्रेन: मुंबई-अहमदाबाद
बुलेट ट्रेन: मुंबई-अहमदाबाद

नई दिल्ली । डेस्क: भारत की पहली बुलेट ट्रेन, जो मुंबई और अहमदाबाद को जोड़ेगी, जल्द ही अपनी सेवायें शुरू करने वाली है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि इस बुलेट ट्रेन से 508 किलोमीटर की दूरी मात्र 2 घंटे 7 मिनट में पूरी होगी, जो देश की रेल प्रणाली में एक क्रांतिकारी कदम है. 


उन्होंने गुजरात के भावनगर स्टेशन पर तीन नई ट्रेनों का उद्घाटन करते हुए बताया कि बुलेट ट्रेन परियोजना तेजी से प्रगति कर रही है. 

विज्ञापन


यह हाई-स्पीड रेल लाइन मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर गुजरात के प्रमुख शहरों - वापी, सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद तक जायेगी. 


रेल मंत्री के अनुसार, यह ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी. 


इसके अलावा, गुजरात में कई अन्य रेल परियोजनायें भी चल रही हैं, जिनमें पोरबंदर-राजकोट नई ट्रेन लाइन, रणवाव में 135 करोड़ रुपये की कोच रखरखाव सुविधा, रेलवे फ्लाईओवर और दो गति शक्ति कार्गो टर्मिनल शामिल हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP