रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

भारत ने पाकिस्तान पर किया हवाई हमला

C

CG Khabar

06 मई 2025, 08:52 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

पाकिस्तान पर हमला
पाकिस्तान पर हमला

नई दिल्ली | डेस्क: भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में नौ जगहों पर हवाई हमला किया है. यह हमला 6-7 जुलाई की रात किया गया. भारतीय रक्षा मंत्रालय ने इस हमले को 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम दिया गया है.


रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, ''इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया है, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की योजना बनाई गई थी और उन्हें अंजाम दिया गया था."

विज्ञापन


इस हमले के फौरन बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए भारत के इस हमले को ''एक्ट ऑफ़ वॉर'' बताया है और जवाबी हमले की बात कही है.


शहबाज़ शरीफ़ ने लिखा-"पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई का पूरा हक़ है. दुश्मन ने पाकिस्तान की पाँच जगहों पर कायराना हमले किए हैं.' पाकिस्तान को भारत के इस एक्ट ऑफ़ वॉर का मुंहतोड़ जवाब देने का पूरा अधिकार है और मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. पाकिस्तान की पूरी आवाम पाकिस्तानी सेना के साथ खड़ी है और देश का मनोबल मज़बूत है."


पाकिस्तान के पीएम ने लिखा, ''पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना को अच्छे से पता है कि दुश्मनों से कैसे निपटा जाता है. हम कभी भी दुश्मन को उसके नापाक इरादों में कामयाब नहीं होने देंगे."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

पोलैंड: क्रैको में अंधाधुंध गोलीबारी, 6 की मौत, 15 घायल, हमलावर पुलिस हिरासत में

20 मिनट पहले

जॉन-ल्यूक मेलेनचॉन- फ्रांसीसी वामपंथी नेता
देश-विदेश

60 में रिटायरमेंट, NATO से अलगाव, अमीरों पर टैक्स: फ्रांसीसी वामपंथी नेता मेलेनचॉन का चुनावी एजेंडा

36 मिनट पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

बेंजामिन नेतन्याहू का आह्वान- 'राष्ट्रीय एकता सरकार', विपक्षी यशर पार्टी ने बताया 'सस्ता स्पिन'

एक घंटा पहले

शी जिनपिंग- File Photo
देश-विदेश

अफ्रीका के खनिज खजाने पर चीन की बड़ी बाजी, 16 अरब डॉलर झोंका

एक घंटा पहले

पेरिस में प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

फ्रांस: राष्ट्रपति चुनाव से 5 महीने पहले फ्रांस में सड़क पर फूटा गुस्सा, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

एक घंटा पहले

सोनिया गांधी- पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस
देश-विदेश

'12 सालों का नुकसान और 1977 का पछतावा': सोनिया गांधी के बयानों से गरमाई देश की राजनीति

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP