सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

गुजरात में बनेगा पहला सैन्य परिवहन विमान

C

CG Khabar

01 अग. 2025, 06:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

सैन्य परिवहन विमान
सैन्य परिवहन विमान

नई दिल्ली । डेस्क: 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत स्पेन की विमान निर्माता कंपनी 'एयरबस डिफेंस एंड स्पेस' के साथ साझेदारी में गुजरात के वडोदरा में सी-295 सैन्य परिवहन विमान का निर्माण होगा. इस परियोजना में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड सहयोगी के रूप में काम करेगा.


एक रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में आयात का अंतिम सी-295 विमान भारत पहुंचने वाला है. 2021 में स्पेन की कंपनी को 57 सी-295 विमानों का ऑर्डर दिया गया था, जिसका कुल मूल्य 22 हजार करोड़ रुपये था. 

विज्ञापन


समझौते के तहत, 16 विमान 'उड़ान के लिये तैयार' अवस्था में स्पेन से आयात कये जाएंगे, जबकि शेष 40 विमान भारत में टाटा समूह और एयरबस के सहयोग से निर्मित होंगे. यह प्रक्रिया सितंबर तक पूरी होने की उम्मीद थी, लेकिन एयरबस ने एक महीने पहले ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया है.


गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेन के राष्ट्रपति पेद्रो सांचेज के साथ मिलकर वडोदरा में इस विमान निर्माण कारखाने का उद्घाटन किया था. 


साथ ही, सितंबर 2023 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वडोदरा वायुसेना अड्डे पर भारतीय वायुसेना को बहुउद्देशीय सी-295 विमान सौंपा था. यह विमान सात दशक पुराने ब्रिटिश 'एवरो' विमानों का स्थान लेगा, जैसा कि मोदी सरकार ने निर्णय लिया था.


वायुसेना सूत्रों के अनुसार, सी-295 ने लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैन्य ठिकानों तक हथियार और रसद पहुंचाने में अपनी दक्षता साबित की है. 


यह विमान चीनी सेना के आक्रामक रुख के जवाब में अग्रिम सैन्य ठिकानों तक अतिरिक्त बलों को तेजी से पहुंचा सकता है. 


इसके अलावा, यह घायल या बीमार सैनिकों को वापस लाने और आवश्यकता पड़ने पर दुश्मन पर निगरानी जैसे कार्यों में भी उपयोगी है. यह विमान एक साथ 71 सैनिकों या 50 पैराट्रूपर कमांडो के साथ हथियार और सैन्य उपकरण ले जाने में सक्षम है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शेयर बाजार
खबर खास

नवंबर में विदेशी निवेशकों का 'यू-टर्न', भारतीय बाजार में झोंके ₹84,290 करोड़

19 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

टाइट अंडरवियर से पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ और स्पर्म क्वालिटी को खतरा, नई स्टडी का खुलासा

एक दिन पहले

AI Generated Photo
खबर खास

तेलंगाना में गिग वर्कर्स के लिए बीमा एवं हर ट्रांजेक्शन पर 1% सामाजिक सुरक्षा योगदान- राहुल गांधी

एक दिन पहले

रामलीला मैदान-दिल्ली
खबर खास

दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन के नए नियम का मसौदा: 50 हजार की भीड़ और 7 घंटे की समय सीमा

एक दिन पहले

TB
खबर खास

WHO: भारत ने TB से होने वाली मौतों में 38% की ऐतिहासिक गिरावट, वैश्विक औसत को पछाड़ा

2 दिन पहले

Microsoft
खबर खास

इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़े दबाव से चरमराई माइक्रोसॉफ्ट सेवाएं, आंशिक बहाली, एशिया में संकट बरकरार

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP