शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

ट्रम्प का टैरिफ 'अनुचित, अनपेक्षित और अव्यवहारिक'- भारत

C

CG Khabar

06 अग. 2025, 06:23 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

रणधीर जायसवाल
रणधीर जायसवाल

नई दिल्ली । डेस्क: भारत ने बुधवार को अमरीका द्वारा भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की कार्रवाई को "अनुचित, अनपेक्षित और अव्यवहारिक" करार दिया. यह तीखी प्रतिक्रिया अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद भारत के रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखने का हवाला देते हुये एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के तुरंत बाद आई, जिसमें यह नया टैरिफ लगाया गया. 


यह नया टैरिफ उनके द्वारा पहले से घोषित 25 प्रतिशत शुल्क के अतिरिक्त है.

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठायेगा.


मंत्रालय ने कहा, "हम दोहराते हैं कि ये कार्रवाइयां अनुचित, अनपेक्षित और अव्यवहारिक हैं."


विदेश मंत्रालय ने बताया कि हाल के दिनों में अमरीका ने भारत के रूस से तेल आयात को "निशाना" बनाया है.


उन्होंने कहा, "हमने इन मुद्दों पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है, जिसमें यह तथ्य शामिल है कि हमारा आयात बाजार कारकों पर आधारित है और इसका समग्र उद्देश्य भारत की 1.4 अरब जनसंख्या की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है."


मंत्रालय ने आगे कहा, "यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमरीका ने उन कार्रवाइयों के लिए भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का फैसला किया, जो कई अन्य देश भी अपने राष्ट्रीय हितों में कर रहे हैं."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विनय मोहन क्वात्रा- अमेरिका में भारत के राजदूत
देश-विदेश

अपने पूर्वाग्रहों पर आत्ममंथन करे अमेरिकी आयोग, भारत की दो टूक

52 मिनट पहले

कोर्ट का फैसला
देश-विदेश

ब्रिटेन: बच्चियों को ऑनलाइन जाल में फंसाकर शोषण, भारतीय छात्र को 30 साल की जेल

3 घंटे पहले

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन
देश-विदेश

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन

3 घंटे पहले

असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

18 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

एक दिन पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP