रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

रूसी तेल से भारत को $1260 Cr का मुनाफा, जनता को क्या मिला?

C

CG Khabar

02 सित. 2025, 11:18 PM 4 मिनट में पढ़ें 13

पुतिन और मोदी
पुतिन और मोदी

नई दिल्ली । डेस्क: पिछले साढ़े तीन वर्षों में, अमेरिकी प्रतिबंधों की अनदेखी करके रूस से कच्चा तेल आयात करने के कारण भारत को अभूतपूर्व आर्थिक बचत हुई है. सरकारी आंकड़ों के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 39 महीनों में भारत ने रूस से कच्चा तेल आयात करके कम से कम 1260 करोड़ डॉलर (1.11 करोड़ करोड़ रुपये से अधिक) का लाभ कमाया है. 


यह आंकड़ा वास्तव में हैरान करने वाला है. इसी के साथ सवाल खड़ा होता है कि इससे भारतीय जनता को क्या मिला? क्या, भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुये हैं? लेकिन अब अमेरिका के टैरिफ से निर्यात बंद होने से देश में बेरोजगारी बढ़ना निश्चित तौर पर तय है. जिससे लोगों की क्रयशक्ति घटेगी इसमें कोई दो राय नहीं है.

विज्ञापन


यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में, रूस से तेल खरीदने की "सजा" के रूप में अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक सीमा शुल्क और जुर्माना लगाया है. फिर भी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इस कदम के बावजूद, नरेंद्र मोदी सरकार ने व्लादिमीर पुतिन के देश से तेल खरीदना बंद नहीं किया है. कूटनीतिक और व्यापारिक हलकों का मानना है कि निकट भविष्य में ऐसा होने की संभावना भी नहीं है.


रूस-भारत व्यापार में उछाल


पिछले वित्तीय वर्ष (2024-25) में भारत और रूस के बीच कुल व्यापार 6800 करोड़ डॉलर (लगभग 6 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गया. इसमें भारत ने रूस को 490 करोड़ डॉलर (42 हजार करोड़ रुपये) के उत्पाद निर्यात किए, जबकि रूस से 6300 करोड़ डॉलर (लगभग 5.5 लाख करोड़ रुपये) के उत्पाद आयात किए, जिनमें मुख्य रूप से सैन्य उपकरण और कच्चा तेल शामिल हैं.


यूक्रेन में युद्ध शुरू होने से पहले भारत रूस से कम मात्रा में तेल आयात करता था. लेकिन 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद, रूस ने सस्ते दामों और भारी छूट पर तेल बेचना शुरू किया. भारत ने इसका फायदा उठाया और रूस से तेल आयात को 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत तक पहुंचा दिया. विश्व में तेल आयात करने वाले देशों में भारत तीसरे स्थान पर है, और अब इसके कुल तेल आयात का 35 प्रतिशत रूस से आता है.


पहले निर्भरता पश्चिम एशिया पर थी


यूक्रेन युद्ध से पहले भारत मुख्य रूप से सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे पश्चिम एशियाई देशों से खनिज तेल आयात करता था. युद्ध शुरू होने के बाद, अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए. रूस ने अपने तेल की बिक्री बढ़ाने के लिए सस्ते दामों और अधिक छूट की पेशकश शुरू की. भारत ने इस अवसर का लाभ उठाया और रूस से तेल आयात में भारी वृद्धि की.


वित्तीय बचत का लेखा-जोखा


रिपोर्ट के अनुसार-

2022-23 वित्तीय वर्ष: भारत ने 1622 करोड़ डॉलर का तेल आयात किया. यदि यह तेल रूस के बजाय अन्य देशों से खरीदा जाता, तो 487 करोड़ डॉलर अधिक खर्च होते.

2023-24 वित्तीय वर्ष: रूस से तेल की कीमतों में कुछ वृद्धि के बावजूद, आयात बढ़ने से 541 करोड़ डॉलर की बचत हुई.

2024-25 वित्तीय वर्ष: छूट घटकर 2.8 प्रतिशत रह गई, फिर भी 145 करोड़ डॉलर की बचत हुई.

2025-26 वित्तीय वर्ष (पहली तिमाही): छूट में कुछ वृद्धि के कारण लगभग 84 करोड़ डॉलर की बचत हुई.


हालांकि, अगस्त 2025 से रूस से तेल आयात फिर से बढ़ना शुरू हुआ है. फिर भी, ब्रोकरेज फर्म CLSA की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, रूस से मिलने वाली मौजूदा छूट अब नई दिल्ली के लिए उतनी लाभकारी नहीं है. 2023-24 में प्रति बैरल औसतन 8.5 डॉलर की छूट थी, जो अब घटकर 3 डॉलर प्रति बैरल रह गई है. बीमा, शिपिंग, और जोखिम प्रीमियम जैसे अतिरिक्त खर्चों के कारण भारत को मिलने वाला लाभ कम हो रहा है.


पश्चिमी देशों की नाराजगी


पश्चिमी देशों ने भारत के इस कदम को अच्छी नजर से नहीं देखा है. उनका मानना है कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर मॉस्को के युद्ध प्रयासों को अप्रत्यक्ष रूप से वित्त पोषित कर रहा है. फिर भी, भारत ने अपनी नीति में बदलाव नहीं किया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत की नीतियां केवल राष्ट्रीय हितों पर आधारित होंगी, और रूस से तेल खरीदना वैश्विक बाजार की स्थिरता में भी योगदान देता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जेन्सेन हुआंग
देश-विदेश

NVIDIA में जेन्सेन हुआंग की वापसी के लिए उठी 1.34 लाख लोगों की आवाज, एलन मस्क का समर्थन

45 मिनट पहले

अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज (AOC)
देश-विदेश

2028 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उतरेंगी एओसी? न्यूयॉर्क डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स की दावेदारी

एक घंटा पहले

शनिवार को फ्रांस में प्रदर्शन
देश-विदेश

फ्रांस: महंगाई के खिलाफ 1 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर, मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल

10 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इजरायल में सियासी उलटफेर के संकेत, कट्टरपंथी मंत्रियों की विरासत पर टिकी निगाहें

10 घंटे पहले

डॉ. मैट लैम्बर्ट- जिन्होंने गोली चलाई
देश-विदेश

वाशिंगटन शूटिंग: डॉक्टर ने की बिल्डिंग मैनेजर की हत्या, फिर खुद को मारी गोली

11 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

जेनसन हुआंग की विदाई के बाद कड़े कानूनों की आहट और बीजिंग की चेतावनी

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP