गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

भारत धर्म के मार्ग पर चलेगा, तभी रहेगा विश्वगुरु: मोहन भागवत

C

CG Khabar

18 जन. 2026, 05:22 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

मोहन भागवत
मोहन भागवत

मुंबई । डेस्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि जब तक भारत धर्म के सिद्धांतों पर आधारित रहेगा, तब तक उसे 'विश्वगुरु' बनने से कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्म का अर्थ केवल पूजा-पद्धति या मजहब नहीं है, बल्कि यह पूरे ब्रह्मांड को चलाने वाला एक मार्गदर्शक सिद्धांत है. 


मोहन भागवत ने जोर देकर कहा कि सृष्टि के संचालन के लिए जो नियम बने, वही धर्म हैं और इसी आध्यात्मिक ज्ञान की वजह से भारत दुनिया में अद्वितीय है. 

विज्ञापन


उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे पानी का धर्म बहना और अग्नि का धर्म जलना है, वैसे ही हर मनुष्य और सत्ता का अपना कर्तव्य ही उसका धर्म है.


सरसंघचालक ने अहंकार से बचने की चेतावनी देते हुए कहा कि हम सभी ईश्वर के कार्य के निमित्त मात्र हैं. उन्होंने एक किस्से के जरिए समझाया कि व्यक्ति को सफलता का श्रेय खुद लेने के बजाय 'स्व' से ऊपर उठकर 'हम' की भावना से काम करना चाहिए. 


मोहन भागवत ने संतों और ऋषियों को वास्तविक मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि शासन और समाज का काम उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना है. 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि स्वयं प्रधानमंत्री भी संतों की मर्यादा का पूर्ण सम्मान करते हैं. 


उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बिना किसी फल की चिंता किए सेवा कार्य में जुटे रहें और समाज को बांटने वाली ताकतों से सावधान रहें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

कश्मीर में सुरक्षा बल पर हमला, आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 3 CRPF जवान घायल

8 घंटे पहले

योगी आदित्यनाथ- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
देश-विदेश

दीपावली पटाखों पर बोले सीएम योगी- प्रदूषण मिट जाएगा, उत्सव पर कोई रोक नहीं

13 घंटे पहले

मेहुल चोकसी- भगोड़ा हीरा कारोबारी
देश-विदेश

जेल से मेहुल चोकसी का दावा: "बैंकों ने गलत रिपोर्ट दी, मुझे बलि का बकरा बनाया"

14 घंटे पहले

अब्बास अराघची- ईरान के विदेश मंत्री
देश-विदेश

फ्रांसीसी सरकार अपने देश के फ्रिज तक नहीं संभाल पा रही है- अब्बास अराघची का तंज

14 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

राहुल गांधी अमेरिका में छात्र आंदोलनों और भू-राजनीति पर व्याख्यान देंगे

15 घंटे पहले

पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी संसद में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर लगा ब्रेक

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP