रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

आग से जान बचाने के लिए इमारत से कूदे भारतीय छात्र की मौत

C

CG Khabar

02 जन. 2026, 09:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

हृत्विक रेड्डी
हृत्विक रेड्डी

नई दिल्ली । डेस्क: जर्मनी की राजधानी बर्लिन से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ नए साल के पहले ही दिन एक भारतीय छात्र की जान चली गई. मृतक छात्र की पहचान 25 वर्षीय हृत्विक रेड्डी के रूप में हुई है, जो तेलंगाना के जनगाँव जिले के मलकपुर गांव के निवासी थे. 


हृत्विक उच्च शिक्षा के लिए साल 2023 में जर्मनी गए थे और वहाँ के यूरोप विश्वविद्यालय से एमएस की पढ़ाई कर रहे थे.

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात (स्थानीय समयानुसार) बर्लिन स्थित हृत्विक के अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर में काला धुआं फैल गया. 


आग की लपटों से खुद को बचाने के लिए हृत्विक ने अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी. इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोटें आईं. 


उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. बर्लिन पुलिस फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.


हृत्विक के परिवार ने बताया कि वह मकर संक्रांति के मौके पर जनवरी के दूसरे सप्ताह में घर आने की योजना बना रहे थे, लेकिन उससे पहले ही इस हादसे ने उनकी जान ले ली. 


बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार सदमे में है. 


परिजनों ने भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और जर्मनी में भारतीय दूतावास से संपर्क कर हृत्विक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने की गुहार लगाई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

पोलैंड: क्रैको में अंधाधुंध गोलीबारी, 6 की मौत, 15 घायल, हमलावर पुलिस हिरासत में

9 घंटे पहले

जॉन-ल्यूक मेलेनचॉन- फ्रांसीसी वामपंथी नेता
देश-विदेश

60 में रिटायरमेंट, NATO से अलगाव, अमीरों पर टैक्स: फ्रांसीसी वामपंथी नेता मेलेनचॉन का चुनावी एजेंडा

9 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

बेंजामिन नेतन्याहू का आह्वान- 'राष्ट्रीय एकता सरकार', विपक्षी यशर पार्टी ने बताया 'सस्ता स्पिन'

9 घंटे पहले

शी जिनपिंग- File Photo
देश-विदेश

अफ्रीका के खनिज खजाने पर चीन की बड़ी बाजी, 16 अरब डॉलर झोंका

10 घंटे पहले

पेरिस में प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

फ्रांस: राष्ट्रपति चुनाव से 5 महीने पहले फ्रांस में सड़क पर फूटा गुस्सा, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

10 घंटे पहले

सोनिया गांधी- पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस
देश-विदेश

'12 सालों का नुकसान और 1977 का पछतावा': सोनिया गांधी के बयानों से गरमाई देश की राजनीति

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP