गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

इंदौर जल त्रासदी: 'स्वच्छता के अवॉर्ड मिले पर दीये तले अंधेरा'- भूपेश बघेल

C

CG Khabar

17 जन. 2026, 11:29 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

भूपेश बघेल
भूपेश बघेल

इंदौर । डेस्क: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदौर में दूषित जल से हुई मौतों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे के दौरान बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह बेहद विडंबनापूर्ण है कि देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब पाने वाले इंदौर में आज प्रशासन की विफलता के कारण लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. 


उन्होंने इसे एक 'गंभीर प्रशासनिक विफलता' करार देते हुए कहा कि इंदौर को भारत सरकार से कई बार सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला, लेकिन आज वहां 'दीये तले अंधेरा' वाली स्थिति है.

विज्ञापन


बघेल ने आरोप लगाया कि अपनी साख के बावजूद इंदौर को दूषित पानी की आपूर्ति के कारण मौतों का सामना करना पड़ा है, जो कि अत्यंत दुखद है. 

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संकट के इस समय में जहां लोगों की जान जा रही है, वहीं सत्ता पक्ष के मंत्री हास्यास्पद बयान दे रहे हैं, जो चिंताजनक है. 


राहुल गांधी के दौरे को मानवीय संवेदनाओं से प्रेरित बताते हुए बघेल ने कहा कि वे यहां राजनीति करने नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों का दुख साझा करने और उनके साथ खड़े होने आए हैं. 


गौरतलब है कि राहुल गांधी ने भागीरथपुरा इलाके के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और बॉम्बे हॉस्पिटल जाकर इलाज करा रहे मरीजों का हाल चाल भी जाना.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

7 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

8 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

6 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

1 सप्ताह पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

3 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP