रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

होर्मुज पर ईरान वसूलेगा टैक्स, ट्रंप ने दी प्रतिबंधों की चेतावनी

C

CG Khabar

16 मई 2026, 02:29 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

होर्मुज जलडमरूमध्य
होर्मुज जलडमरूमध्य

नई दिल्ली । डेस्क: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमनध्य से होने वाले व्यापारिक यातायात को नियंत्रित करने के लिए एक नया तंत्र तैयार किया है, जिसे जल्द ही दुनिया के सामने लाया जाएगा. ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने शनिवार को इस योजना की घोषणा की. 


अजीजी ने स्पष्ट किया कि इस नए मार्ग और व्यवस्था का लाभ केवल उन्हीं वाणिज्यिक जहाजों और देशों को मिलेगा जो ईरान के साथ सहयोग कर रहे हैं. इसके अलावा, इस तंत्र के तहत दी जाने वाली विशेष सेवाओं के लिए जहाजों से शुल्क भी वसूला जाएगा.

विज्ञापन


ईरान के इस कदम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. ट्रंप ने जलडमरूमनध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर टैक्स लगाने के लिए तेहरान की कड़ी आलोचना की. 


साथ ही, उन्होंने वैश्विक शिपिंग कंपनियों को चेतावनी दी कि यदि वे सुरक्षित मार्ग के लिए ईरान को किसी भी तरह का भुगतान करती हैं, तो उन पर कड़े अमेरिकी प्रतिबंध लगाए जाएंगे.


गौरतलब है कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ढाई महीने पहले शुरू किए गए सैन्य अभियान के बाद से ईरान ने इस रणनीतिक जलमार्ग को अपने जहाजों के अलावा बाकी सभी के लिए लगभग पूरी तरह बंद कर दिया है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में अब तक का सबसे बड़ा संकट खड़ा हो गया है. 


हालांकि अमेरिका ने पिछले महीने बमबारी रोक दी थी, लेकिन उसने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रखी है. विश्व का लगभग पांचवां हिस्सा तेल इसी संकरे जलमार्ग से होकर गुजरता है, जो वर्तमान में शांति वार्ताओं में सबसे बड़ा गतिरोध बना हुआ है.


इस बीच, बीजिंग में आयोजित अमेरिका-चीन शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सहमति जताई कि ईरान को होर्मुज जलडमरूमनध्य को तुरंत खोलना चाहिए और उसे कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. 


हालांकि, चीनी विदेश मंत्रालय ने इस स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह संघर्ष, जो कभी होना ही नहीं चाहिए था, अब इसे और आगे बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गदी आइजनकोट को सरकार बनाने का न्यौता- इज़राइल
देश-विदेश

नेतन्याहू का दांव पस्त: राष्ट्रपति हर्ज़ोग ने गदी आइजनकोट को दिया सरकार बनाने का न्योता

7 मिनट पहले

सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

पोलैंड: क्रैको में अंधाधुंध गोलीबारी, 6 की मौत, 15 घायल, हमलावर पुलिस हिरासत में

9 घंटे पहले

जॉन-ल्यूक मेलेनचॉन- फ्रांसीसी वामपंथी नेता
देश-विदेश

60 में रिटायरमेंट, NATO से अलगाव, अमीरों पर टैक्स: फ्रांसीसी वामपंथी नेता मेलेनचॉन का चुनावी एजेंडा

9 घंटे पहले

बेंजामिन नेतन्याहू- ईजरायल के प्रधानमंत्री
देश-विदेश

बेंजामिन नेतन्याहू का आह्वान- 'राष्ट्रीय एकता सरकार', विपक्षी यशर पार्टी ने बताया 'सस्ता स्पिन'

10 घंटे पहले

शी जिनपिंग- File Photo
देश-विदेश

अफ्रीका के खनिज खजाने पर चीन की बड़ी बाजी, 16 अरब डॉलर झोंका

10 घंटे पहले

पेरिस में प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

फ्रांस: राष्ट्रपति चुनाव से 5 महीने पहले फ्रांस में सड़क पर फूटा गुस्सा, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP