बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

ईरान: रज़ा पहलवी की लोकप्रियता व नेतृत्व क्षमता पर ट्रंप को संदेह

C

CG Khabar

15 जन. 2026, 06:43 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

रज़ा पहलवी
रज़ा पहलवी

वाशिंगटन । डेस्क: ईरान में कट्टरपंथी धार्मिक शासन के खिलाफ जारी भीषण जन-आक्रोश के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निर्वासित शहजादे रज़ा पहलवी के जनसमर्थन को लेकर संशय जताया है. पिछले दो हफ्तों से ईरान की सड़कों पर जारी विरोध प्रदर्शनों का खुलकर समर्थन करने के बावजूद ट्रंप इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि क्या ईरानी जनता पहलवी को अपने नेता के रूप में स्वीकार करेगी. 


65 वर्षीय रज़ा पहलवी, ईरान के अंतिम शासक रज़ा शाह पहलवी के पुत्र हैं और 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से ही अमेरिका में निर्वासन में रह रहे हैं. हालांकि, वह वर्तमान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ एक प्रमुख वैश्विक आवाज बनकर उभरे हैं और उनके आह्वान पर हजारों लोग सड़कों पर उतरे हैं, जिससे दबाव में आई ईरानी सरकार को इंटरनेट तक बंद करना पड़ा है.

विज्ञापन


रॉयटर्स को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने पहलवी को एक 'नेक इंसान' बताते हुए कहा कि वह फिलहाल इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं कि ईरान के भीतर उनकी स्वीकार्यता कितनी मजबूत है. 


ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यदि ईरानी जनता उन्हें स्वीकार करती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी, लेकिन फिलहाल वह पहलवी को पूर्ण समर्थन देने को लेकर दुविधा में हैं. 


गौरतलब है कि ट्रंप ने हाल ही में पहलवी से मुलाकात की किसी भी योजना से इनकार किया था, हालांकि उनके एक दूत की निर्वासित शहजादे से गुप्त मुलाकात की खबरें सामने आई थीं. 


ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या उस मुलाकात में कुछ ऐसा निकलकर आया जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति को पहलवी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मोजतबा खामेनेई- ईरान के सर्वोच्य नेता
देश-विदेश

2,000 KM का दायरा खत्म: तेहरान का 'नो लिमिट' दांव, अब यूरोप और US ठिकाने ईरान की ज़द में

3 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
देश-विदेश

क्या ईरान युद्ध का पूरा बिल इजरायल और खाड़ी देशों को अमेरिका को चुकाना पड़ेगा?

4 घंटे पहले

नेतन्याहू- इज़रायल के वर्तमान प्रधानमंत्री
देश-विदेश

केसेट में नेतन्याहू ने ईरानी शासन के खात्मे को बताया परमाणु खतरे का समाधान

4 घंटे पहले

गदी आइजनकोट- इज़रायल
देश-विदेश

संसद में नेतन्याहू के तीखे भाषण से बिखरी एकता की उम्मीद, लिकुड संग गठबंधन वार्ता पर लगा ब्रेक

4 घंटे पहले

अबूधाबी में रूस-यूक्रएन और अमेरिका की शांति वार्ता
देश-विदेश

अबू धाबी: 9 महीने के सन्नाटे के बाद टेबल पर आमने-सामने रूस, यूक्रेन और अमेरिका

4 घंटे पहले

सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

फ्रिज के बाद आपके घर के किचन तक पहुंच सकते हैं हैकर्स: यूरोपीय संघ साइबर चीफ

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP