मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

चुनाव से पहले IRCTC होटल घोटाला, क्या RJD को होगा नुकसान?

C

CG Khabar

15 अक्टू. 2025, 04:30 PM 3 मिनट में पढ़ें 8

लालू यादव-तेजस्वी यादव
लालू यादव-तेजस्वी यादव

नई दिल्ली । डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और उसके प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ IRCTC भ्रष्टाचार मामले में चार्ज फ्रेम किए हैं. माना जा रहा है कि इस घटनाक्रम का असर आगामी चुनावों में RJD के प्रदर्शन पर पड़ सकता है.


क्या है IRCTC घोटाला?

विज्ञापन

IRCTC इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन रेलवे की खानपान, टिकट और पर्यटन का प्रबंधन करती है. लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि जब वह 2004 से 2009 तक कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे, तब उन्होंने IRCTC के रांची और पुरी स्थित दो हेरिटेज होटलों 'बीएनआर रांची' और 'बीएनआर पुरी' का टेंडर एक निजी कंपनी 'सुजाता होटल' को दिलवाने में मदद की.


जमीन के बदले टेंडर का आरोप

आरोप है कि टेंडर के बदले में लालू यादव के परिवार को पटना में तीन एकड़ जमीन मिली. 'सुजाता होटल' के मालिक विजय कोचर और विनय कोचर ने यह जमीन 'डिलाइट मार्केटिंग' नामक कंपनी को 1.47 करोड़ रुपये में बेची. 'डिलाइट मार्केटिंग' के मालिक RJD सांसद प्रेमचंद्र गुप्ता थे, जिन्हें लालू परिवार का करीबी माना जाता है. बाद में, 'डिलाइट मार्केटिंग' ने यह जमीन 'लारा प्रोजेक्ट्स एलएलपी' को बेच दी. भाजपा का आरोप है कि 'लारा' (लालू और राबड़ी) प्रोजेक्ट लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से जुड़ा है और यह ज़मीन बाजार मूल्य से बहुत कम कीमत पर ली गई थी. लालू परिवार पर घूम-फिर कर टेंडर के बदले जमीन हासिल करने का आरोप है.


तेजस्वी यादव का नाम और राजनीतिक प्रतिक्रिया

इस मामले में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और पुत्र तेजस्वी यादव समेत कई लोगों पर सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है. सीबीआई के अनुसार, बाद में 'डिलाइट मार्केटिंग' का नाम बदलकर 'लारा प्रोजेक्ट्स एलएलपी' कर दिया गया और 2010-14 के बीच इसकी स्वामित्व लालू की पत्नी राबड़ी और बेटे तेजस्वी यादव को हस्तांतरित कर दी गई.


आरोप तय होने के बाद तेजस्वी यादव ने इसे 'राजनीतिक प्रतिशोध' बताया है और भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. वहीं, भाजपा ने तेजस्वी के आरोपों को सहानुभूति बटोरने की कोशिश बताया है.


कोर्ट की टिप्पणी और चुनाव पर असर

13 अक्टूबर को राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने टिप्पणी की कि इस धोखाधड़ी के आरोपों को 'धोखाधड़ी के मामले' के रूप में ही निपटाया जाना चाहिए और अदालत इस तरह की साजिशों को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकती.


लालू यादव चारा घोटाला और एक अन्य नौकरी-के-बदले-जमीन मामले का भी सामना कर रहे हैं. बिहार चुनाव से ठीक पहले लालू परिवार पर लगे इन गंभीर आरोपों का मतदाताओं पर कितना असर पड़ता है, यह 14 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ही स्पष्ट होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Belonging- सोनिया गांधी की किताब
देश-विदेश

सोनिया गांधी के संस्मरण 'बिलोंगिंग' पर बरपा सियासी घमासान

23 मिनट पहले

मार्को रुबियो- अमेरिकी विदेश मंत्री
देश-विदेश

आर्थिक प्रहार से पंगु हुआ ईरान, बड़े सैन्य हमले की ज़रूरत नहीं: मार्को रुबियो

39 मिनट पहले

गुरपतवंत सिंह पन्नू - वांछित खालिस्तानी अलगाववादी
देश-विदेश

US कोर्ट ने पन्नू को डोभाल-गोयल तक न्यायिक नोटिस भेजने की दी हरी झंडी, भारत ने बताया फर्जी याचिका

2 घंटे पहले

शेख हसीना- पूर्व प्रधानमंत्रा बांग्लादेश
देश-विदेश

बांग्लादेश में हिंसा: शेख हसीना की वापसी की खबर के बाद उपद्रव, कई वाहन फूंकने से एक की मौत

3 घंटे पहले

गिरफ्तार
देश-विदेश

DRI ने पकड़ा 6.642 किग्रा एम्फेटामाइन, जमानत पर छूटा तस्कर फिर गिरफ्तार

4 घंटे पहले

शुभेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

19 साल बाद खुलेगी नंदीग्राम के 'रक्तपात' की फाइल: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP