सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

जांजगीर: मोबाइल चोरी कर साथी सिपाही के खाते से उड़ाए 4.87 लाख

C

CG Khabar

31 जुल. 2026, 02:13 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

आरोपी गिरफ्तार- जांजगीर
आरोपी गिरफ्तार- जांजगीर

जांजगीर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में पुलिस महकमे में 11वीं वाहिनी के एक पुलिस कांस्टेबल को अपने ही साथी जवान का मोबाइल फोन चोरी करने और उसके बैंक खाते से करीब 4.87 लाख रुपये ऑनलाइन गेमिंग व सट्टेबाजी में उड़ाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.


मिली जानकारी के अनुसार, पुटपुरा में तैनात 11वीं वाहिनी के सिपाही सुधीर कुमार सिंह ने गत 23 अप्रैल को अपना मोबाइल फोन बैरक में चार्जिंग पर लगाया था. थोड़ी देर बाद जब वह लौटे तो उनका फोन गायब था. 

विज्ञापन


मोबाइल गुम होने के कुछ दिनों बाद जब पीड़ित जवान ने अपने बैंक खाते की जांच की, तो उनके होश उड़ गए. खाते से 24 अप्रैल से 3 मई के बीच अलग-अलग ऑनलाइन माध्यमों से कुल 4,87,911 रुपये की चपत लग चुकी थी.


पीड़ित सिपाही ने तत्काल इस धोखाधड़ी और चोरी की शिकायत जांजगीर साइबर सेल में दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और मोबाइल लोकेशन के आधार पर 11वीं वाहिनी के ही एक अन्य कांस्टेबल सुनील कुमार यादव को हिरासत में लिया. कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी सिपाही ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.


जांजगीर-चाम्पा की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) योगिता खापरडे ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 66सी और 66डी के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

11 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

11 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

16 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

16 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

16 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

19 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP