रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

PM मोदी की योजनाओं में जशपुर-कोरबा-दंतेवाड़ा जिले शामिल

C

CG Khabar

11 अक्टू. 2025, 02:25 PM 3 मिनट में पढ़ें 12

सीएम साय
सीएम साय

रायपुर । संवाददाता: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन से छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी की तस्वीर बदल जाएगी. शनिवार को PM मोदी ने किसानों के लिए 41 हजार करोड़ की दो योजनाएं की शुरू की जिसमें छत्तीसगढ़ के जशपुर, कोरबा और दंतेवाड़ा जिले शामिल हैं.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों को 41 हजार करोड़ रुपए से अधिक की दो महत्वपूर्ण योजनाओं का उपहार दिया है. इन योजनाओं में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (30 हजार करोड़ रुपए) और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन (11 हजार करोड़ रुपए) शामिल हैं. छत्तीसगढ़ के लिए यह विशेष खुशी की बात है कि किसान हित में शुरू की गई इन नई योजनाओं में राज्य के तीन जिलों जशपुर, कोरबा और दंतेवाड़ा को भी शामिल किया गया है.

विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है. उन्होंने इन योजनाओं के लिए प्रदेश के किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शुरू की गई इन योजनाओं से छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी की तस्वीर बदलेगी और आर्थिक सम्पन्नता आएगी. 


उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत खेती किसानी में पिछड़े देश के 100 जिलों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर काम किया जाएगा, जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के चयनित जिलों को मिलेगा. 


वहीं, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन से दाल उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे पोषण सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी.


प्रधानमंत्री ने ये योजनाएं नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित मुख्य समारोह से शुरू कीं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषक सभागार से हजारों किसानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अभियान के शुभारंभ के साक्षी बने.


मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और कृषि अभियांत्रिकी सब मिशन योजना के तहत किसानों को ट्रैक्टरों और कृषि उपकरणों की चाबी तथा अनुदान राशि का चेक प्रदान किया. 


इस मौके पर उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म का भी उल्लेख किया और बताया कि एक ट्रैक्टर खरीदने पर किसानों को 40,000 से 60,000 रुपए तक की बचत हो रही है.


उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार किसानों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और किसानों से किए सभी वादे पूरे कर दिए गए हैं. 


इसमें 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान की खरीदी और दो साल का बकाया बोनस भुगतान शामिल है. 


साथ ही, 1500 से अधिक सिंचाई योजनाओं को दुरुस्त करने के लिए एकमुश्त 2800 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ज्यादातर सीमांत किसान हैं, जिन्हें सरकार की कृषि हितैषी योजनाओं का बड़ा लाभ मिलेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

2 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

2 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

8 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

10 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

12 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP