शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

जशपुर: नाबालिग बेटी से ज्यादती करने वाले को उम्रकैद

C

CG Khabar

25 जुल. 2026, 03:53 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

रेप
रेप

जशपुर । संवाददाता: जशपुर में पॉक्सो कानून (POCSO Act) के तहत गठित विशेष अदालत (जिला एवं सत्र न्यायालय) ने एक पिता को अपनी ही नाबालिग बेटी के यौन शोषण और विरोध करने पर बेटे को जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है.


घटना के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से जारी विवाद के कारण पीड़ित बच्चों की मां अपने मायके में रह रही थी. इस दौरान आरोपी पिता बच्चों को अपने पास ले आया और घर में अकेला पाकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी की. 

विज्ञापन


पीड़िता ने इस भयावह आपबीती के बारे में अपने छोटे भाई को बताया. जब भाई ने पिता की इस करतूत का कड़ा विरोध किया, तो आक्रोशित पिता ने उस पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया.


अस्पताल में इलाज के दौरान जब मां अपने घायल बेटे से मिलने पहुंची, तब दोनों भाई-बहन ने पिता की इस घिनौनी करतूत और पूरी घटना का खुलासा किया. इसके तुरंत बाद मां ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. 


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.


विशेष लोक अभियोजक अमित तिर्की की मजबूत दलीलों, पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट, जब्त कपड़ों और 20 गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

4 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

9 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

15 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

15 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP