शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

जशपुर: बेकाबू मिनी ट्रक ने मचाया कोहराम, 1 की मौत 1 गंभीर, NH-43 पर चक्का जाम

C

CG Khabar

23 मई 2026, 05:07 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

Accident
Accident

जशपुरनगर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ लोदाम थाना इलाके में एक अनियंत्रित मिनी ट्रक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया. इस दर्दनाक दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई. 


अनियंत्रित वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह बिजली के खंभे, दो मोटरसाइकिलों और एक ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए पूर्व सरपंच के मकान में जा घुसा. पुलिस ने इस मामले में ट्रक के खलासी को पकड़ लिया है, जबकि फरार चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रात लगभग 9 बजे लोदाम मस्जिद के पास नेशनल हाईवे-43 पर हुआ. बैंगन से लदा मिनी ट्रक (WB 37 AG 5390) जशपुर-बगीचा मार्ग से होते हुए झारखंड की तरफ बढ़ रहा था. चश्मदीदों ने बताया कि लहराते हुए आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सबसे पहले बिजली के पोल को टक्कर मारी, जिससे वह बेकाबू हो गया. इसके बाद ड्रेनेज के पास बैठे लोग इसकी चपेट में आ गए. 


हादसे में चंद्र कुमार भगत (35 वर्ष) और सबीना खातून (55 वर्ष) को गंभीर चोटें आईं. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाने पर डॉक्टरों ने चंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया, वहीं सबीना खातून की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया. वहां मौजूद रेत के एक ढेर की वजह से ट्रक की गति थोड़ी धीमी हो गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया.


हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच-43 पर चक्काजाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. करीब डेढ़ घंटे तक चले इस हंगामे के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. 


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विश्वास राव मस्के और एएसपी राजेश पाटनवार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद देर रात जाम खुलवाया जा सका. पुलिस ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई है. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और मामले की जांच जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बलौदाबाजार में धान खरीदी में हेराफेरी पर 9 प्रभारी बर्खास्त
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार: धान खरीदी में हेराफेरी, 9 प्रभारी बर्खास्त, 4 कर्मचारियों से होगी वसूली

21 मिनट पहले

सुप्रईम कोर्ट
छत्तीसगढ़

सुप्रीम कोर्ट ने कोयला लेवी कांड में आरोपी राकेश जैन की रेगुलर बेल की मंजूर

24 मिनट पहले

सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

11 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

11 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP