सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

AI की मदद से 12 लाख की ज्वैलरी डकैती का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

30 जुल. 2026, 02:32 PM 1 मिनट में पढ़ें 22

AI
AI

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 16 जुलाई 2026 को रोहरा निवासी बलराम सोनी के साथ हुई 12 लाख रुपये की ज्वेलरी लूट की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है. भाटापारा रूरल थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित वीडियो और डेटा एनालिटिक्स तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है. 


उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले ये आरोपी 100 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं.

विज्ञापन


पुलिस ने 1,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मोबाइल लोकेशन और गाड़ियों की आवाजाही का विश्लेषण कर आरोपियों के संभावित ठिकानों का पता लगाया. 


आरोपी वारदात से पहले कई दिनों तक रेकी करते थे और भागने का रास्ता पहले से तय रखते थे. 


पूछताछ में आरोपियों ने 2022 और 2024 में भाटापारा क्षेत्र के महालक्ष्मी ज्वेलर्स और आयुष ज्वेलर्स में हुई लूट में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार, वाहन, नकदी और आभूषण सहित लगभग 26 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है और उन्हें अदालत में पेश किया जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

15 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

15 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

19 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

20 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

20 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP