बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

झारखंड: 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, भारी मात्रा में हथियार बरामद

C

CG Khabar

28 जुल. 2026, 09:21 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

नक्सली
नक्सली

रांची । डेस्क: झारखंड में मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष 16 नक्सलियों ने अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया. सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों में पांच महिला कैडर भी शामिल हैं. 


पुलिस प्रशासन के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले छह मुख्य नक्सलियों पर कुल मिलाकर 39 लाख रुपये का सामूहिक इनाम घोषित था.

विज्ञापन


इस आत्मसमर्पण में सबसे बड़ा नाम प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के रीजनल कमेटी सदस्य संतोष महतो उर्फ बासुदेव दा का है. विभिन्न जिलों के कई थानों में 128 से अधिक मामलों में वांछित संतोष महतो पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था. 


पुलिस अधिकारियों ने इस सफलता को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि संतोष महतो हाल ही में 1 मार्च को मनोहरपुर और आसपास के वन क्षेत्रों में हुए आईईडी विस्फोट में भी आरोपी था, जिसमें कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया था. 


इसके अलावा 10 लाख रुपये के इनामी और 78 मामलों में नामजद जोनल कमेटी सदस्य चंदन लोहरा ने भी पुलिस के सामने घुटने टेक दिए.


आत्मसमर्पण करने वाले इस समूह में एक रीजनल कमेटी सदस्य और एक जोनल कमेटी सदस्य के अलावा दो सब-जोनल कमेटी सदस्य तथा दो एरिया कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल हैं. 


इस दौरान नक्सलियों ने पुलिस के सामने 6 इंसास राइफलें, 2 एके-47 राइफलें, 38 मैगजीन और 1,562 जिंदा कारतूस भी पुलिस को सौंप दिए. इस बड़ी सफलता के बाद राज्य में नक्सलियों के नेटवर्क को गहरा झटका लगा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

फ्रिज के बाद आपके घर के किचन तक पहुंच सकते हैं हैकर्स: यूरोपीय संघ साइबर चीफ

25 मिनट पहले

पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

महाभियोग प्रस्ताव पर पीट हेगसेथ- ईरान युद्ध और सैन्य कार्रवाइयां को पूरी तरह से वैध

29 मिनट पहले

Belonging- सोनिया गांधी की किताब
देश-विदेश

सोनिया गांधी के संस्मरण 'बिलोंगिंग' पर बरपा सियासी घमासान

एक घंटा पहले

मार्को रुबियो- अमेरिकी विदेश मंत्री
देश-विदेश

आर्थिक प्रहार से पंगु हुआ ईरान, बड़े सैन्य हमले की ज़रूरत नहीं: मार्को रुबियो

एक घंटा पहले

गुरपतवंत सिंह पन्नू - वांछित खालिस्तानी अलगाववादी
देश-विदेश

US कोर्ट ने पन्नू को डोभाल-गोयल तक न्यायिक नोटिस भेजने की दी हरी झंडी, भारत ने बताया फर्जी याचिका

4 घंटे पहले

शेख हसीना- पूर्व प्रधानमंत्रा बांग्लादेश
देश-विदेश

बांग्लादेश में हिंसा: शेख हसीना की वापसी की खबर के बाद उपद्रव, कई वाहन फूंकने से एक की मौत

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP