बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

झारखंड ACB ने छत्तीसगढ़ के नवीन केडिया को गोवा से किया गिरफ्तार

C

CG Khabar

08 जन. 2026, 08:24 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

ACB Ranchi
ACB Ranchi

रांची । डेस्क: झारखंड में सामने आए बहुचर्चित शराब घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को बड़ी सफलता मिली है. ACB ने इस मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल नवीन केडिया को गोवा से गिरफ्तार किया है. केडिया छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का निवासी है और लंबे समय से फरार चल रहा था.


ACB की टीम ट्रांजिट रिमांड पर नवीन केडिया को रांची लाने की प्रक्रिया में जुटी है, जहां उसे अदालत में पेश किया जाएगा. इसके बाद घोटाले में उसकी भूमिका को लेकर उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी.

विज्ञापन


ACB सूत्रों के अनुसार, नवीन केडिया को पहले पूछताछ के लिए समन भेजा गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ. बाद में उसने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का रुख किया, जिसे खारिज कर दिया गया. इसके बाद से वह छिपता फिर रहा था. तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर गोवा से गिरफ्तारी की गई.


जांच में यह भी सामने आया है कि झारखंड शराब घोटाले के तार छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारियों से गहराई से जुड़े हुए हैं. झारखंड कनेक्शन का खुलासा तब हुआ, जब छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच के दौरान कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया के घर से एक डायरी बरामद हुई. इस डायरी में झारखंड में शराब कारोबार पर नियंत्रण के लिए बनाए गए सिंडिकेट, बाधा बनने वाले लोगों की पहचान और उन्हें “मैनेज” करने की रणनीतियों का जिक्र बताया गया है.


ACB की जांच में यह भी पाया गया कि झारखंड सरकार द्वारा शराब दुकानों के संचालन और मैनपावर सप्लाई के लिए चयनित सात प्लेसमेंट एजेंसियों ने टेंडर शर्तों का गंभीर उल्लंघन किया. इन कंपनियों द्वारा जमा की गई बैंक गारंटी फर्जी पाई गई.


झारखंड स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) की आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, इन सात कंपनियों की धोखाधड़ी से राज्य सरकार को करीब 129.55 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. ACB ने पूरे शराब घोटाले की रकम 150 करोड़ रुपये से अधिक आंकी है.


इस मामले में पहले ही वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे, सेवानिवृत्त IAS अधिकारी अमित प्रकाश, झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गजेंद्र सिंह, कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया और प्रिज्म होलोग्राफी के निदेशक विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया जा चुका है. हालांकि, समय पर चार्जशीट दाखिल न होने के कारण अधिकांश आरोपियों को जमानत मिल गई थी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
कुल्हाड़ी से हत्या- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: पटाखा न देने पर नाबालिग ने टांगी मार युवक को उतारा मौत के घाट

4 मिनट पहले

हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर: झगड़े से तंग पिता ने पुत्र पर टंगिया से किया वार, मौत के बाद सरेंडर

11 घंटे पहले

NMDC Bastar Plant
छत्तीसगढ़

NMDC नगरनार स्टील प्लांट में हादसा: खौलते हॉट मेटल की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

11 घंटे पहले

नदी में डूबने से मौत- कोरबा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तैरकर आजन नदी पार कर रहे 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

18 घंटे पहले

होटल में छापा
छत्तीसगढ़

रायपुर लैब की रिपोर्ट: बिलासपुर के 9 नामी संस्थानों के घी, पनीर और दही में मानकों की अनदेखी

18 घंटे पहले

रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन- आरोपी
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल कारोबारी दंपती रवि टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ FIR दर्ज

18 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP