मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

झारखंड: सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में बंद, कई जिलों में प्रभाव

C

CG Khabar

17 जन. 2026, 08:22 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

झारखंड बंद
झारखंड बंद

रांची । डेस्क: झारखंड के खूंटी में ग्राम प्रधान सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में शनिवार को आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाए गए 'झारखंड बंद' का मिला-जुला असर देखने को मिला. राज्य के खूंटी, सिमडेगा, चाईबासा और गुमला जैसे आदिवासी बहुल जिलों में सुबह से ही प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और टायर जलाकर आवागमन बाधित किया. 


बंद के कारण इन क्षेत्रों में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, साथ ही स्कूलों में भी छुट्टी रही और सार्वजनिक परिवहन सड़कों से नदारद दिखा.

विज्ञापन


राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई, जिसके चलते यहाँ बंद का विशेष असर नहीं दिखा और बाजार तथा कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहे. 


आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण मुंडा ने बताया कि सोमा मुंडा को न्याय दिलाने के लिए 20 से अधिक आदिवासी संगठन इस बंद में शामिल हैं. 


गौरतलब है कि खूंटी के जियाराप्पा गांव में 7 जनवरी को भूमि विवाद के चलते 'अदेल सांगा पड़हा राजा' सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.


आदिवासी उलगुलान मंच (AUM) के संयोजक एलिस्टेयर बोदरा ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि गिरफ्तारियां महज 'खानापूर्ति' हैं क्योंकि मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं. 


हालांकि, पुलिस ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. सोमा मुंडा ने साल 2024 का विधानसभा चुनाव अबुआ झारखंड पार्टी के टिकट पर खूंटी सीट से लड़ा था. राज्य प्रशासन स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अभिषेक बनर्जी- तृणमूल कांग्रेस के नेता और डायमंड हार्बर से सांसद
देश-विदेश

जजों को 'बीजेपी के हाथों बिका' बताने पर अभिषेक बनर्जी को HC का अवमानना नोटिस

2 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

2 घंटे पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

3 घंटे पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

4 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- टिहरी गढ़वाल
देश-विदेश

उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 घायल

4 घंटे पहले

यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट
देश-विदेश

मिडिल ईस्ट पहुंचा अमेरिका का तीसरा महाविनाशक पोत, क्या फिर भड़केगी ईरान से जंग?

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP