शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन

C

CG Khabar

04 अग. 2025, 05:40 AM 3 मिनट में पढ़ें 14

शिबू सोरेन
शिबू सोरेन

नई दिल्ली । डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा के दिग्गज नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. 81 वर्षीय सोरेन ने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में सुबह 8:56 बजे अंतिम सांस ली, जहां वे पिछले एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे. 


अस्पताल के बयान के अनुसार, सोरेन किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी हुआ था. 

विज्ञापन


उनके निधन की पुष्टि करते हुए, उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं. आज मैं शून्य हो गया हूं."


झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला इलाके के नेमरा गांव में 11 जनवरी, 1944 को जन्मे शिबू सोरेन ने उस समय की सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई, जब सूदखोरी अपने चरम पर थी. उस दौर में किसानों को उनकी उपज का केवल एक-तिहाई हिस्सा मिलता था, जबकि बाकी हिस्सा सूदखोर ले जाते थे.


आदिवासी नेता शिबू सोरेन ने सूदखोरी के खिलाफ संघर्ष शुरू किया और तत्कालीन सामाजिक ढांचे को चुनौती दी. उनका प्रभाव झारखंड के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी था. उन्हें अलग झारखंड राज्य के लिये संघर्ष का श्रेय भी दिया जाता है.


शिबू सोरेन ने 1972 में वामपंथी ट्रेड यूनियन नेता एके रॉय और कुर्मी-महतो नेता बिनोद बिहारी महतो के साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की. उस समय महतो पार्टी के अध्यक्ष बने, जबकि शिबू सोरेन महासचिव थे. अस्सी के दशक में तीनों नेताओं के बीच मतभेद के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा की कमान शिबू सोरेन के हाथों में आई.


शिबू सोरेन अप्रैल 2025 तक पार्टी के शीर्ष पद पर रहे. स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनके बेटे हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया.


झारखंड मुक्ति मोर्चा की नींव 4 फरवरी, 1972 को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित एक रैली में रखी गई थी, जिसका उद्देश्य अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन को आगे बढ़ाना था.


शिबू सोरेन ने पहली बार 1977 में लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गये. हालांकि, 1980 में उन्होंने दुमका सीट से लोकसभा चुनाव जीता. इसके बाद वे 1989, 1991, 1996, 2002, 2004, 2009 और 2014 में सात और बार लोकसभा के लये चुने गये.


पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ. वह आदिवासी समुदाय, ग़रीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे."


प्रधानमंत्री ने कहा, "उनके निधन से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विनय मोहन क्वात्रा- अमेरिका में भारत के राजदूत
देश-विदेश

अपने पूर्वाग्रहों पर आत्ममंथन करे अमेरिकी आयोग, भारत की दो टूक

7 घंटे पहले

कोर्ट का फैसला
देश-विदेश

ब्रिटेन: बच्चियों को ऑनलाइन जाल में फंसाकर शोषण, भारतीय छात्र को 30 साल की जेल

9 घंटे पहले

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन
देश-विदेश

एपेक शिखर सम्मेलन: परमाणु कटौती और AI नियंत्रण पर एक साथ बैठेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन

10 घंटे पहले

असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

एक दिन पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

एक दिन पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP